महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाने वाले आज सत्ता में: स्वरा भास्कर

नई दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा है कि गांधी की हत्या करने वाले लोग आज सत्ता में हैं। दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत में स्वरा ने कहा, 'खालिस्तान की मांग जब चल रही थी तो पंजाब में भिंडरावाला को कुछ लोग संत बुलाते थे तो क्या उनको जेल में डाल देंगे। इस देश के महान नेता महात्मा गांधी की हत्या हुई। उस वक्त कई लोग गांधी की हत्या का जश्न मना रहे थे, वो लोग आज सत्ता में हैं। क्या आप जेल में डालेंगे, इसका जवाब नहीं है। ये जो हमारे समाज में जेल में डालो, जुर्म है ये की जो आदत है हमें इसको लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस तरह का समाज ठीक नहीं है।'

स्वरा भास्कर लगातार अलग-अलग मामलों पर अपनी राय रखती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वो कापी लोकप्रिय हैं। उन्हें दक्षिणपंथी विचारधारा का आलोचक माना जाता है। हाल ही में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी का भी उन्होंने कड़ा विरोध किया था। इन गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए स्वरा भास्कर ने करते हुए कहा कि भारतीय जेलें सिर्फ लेखकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों... और बच्चों की जान बचाने वाले डॉक्टरों के लिए हैं।

Swara Bhaskar says the people who assassinated mahatma gandhi is in power today
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+