'जाहिल तो नहीं होंगे अगर वकील हो तो', स्वरा भास्कर ने जवाब देकर शख्स की बोलती की बंद

नई दिल्ली: स्वरा भास्कर इन दिनों दिल्ली में हैं। अपनी टीम के साथ मिलकर लगातार वो प्रवासी मजदूरों की मदद की कोशिश कर रही हैं। जिसके लिए स्वरा अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लगातार ट्वीट करती रहती हैं। गुरुवार को भी मजदूरों की मदद के लिए उन्होंने कई ट्वीट किए। जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने एक शख्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद उसकी बोलती बंद हो गई।

मजदूरों का मांगा फोन नंबर

मजदूरों का मांगा फोन नंबर

दरअसल लॉकडाउन में बड़ी संख्या में मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हैं। स्वरा भास्कर उनकी मदद करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक ट्वीट किया कि अगर आप दिल्ली या उसके आसपास के इलाके में फंसे किसी श्रमिक को जानते हैं, जो फंसा हुआ है और यूपी बिहार में अपने घर वापस जाना चाहता है, तो उसके मोबाइल नंबर, नाम, पता नीचे दिए फॉर्म में भर दीजिए। इसके बाद हमारे साथी उससे संपर्क करके मदद करेंगे। इसके लिए उन्होंने नीचे एक गूगल सीट का लिंक दिया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसको रिट्वीट किया। लोगों ने स्वरा भास्कर की इस पहल की जमकर सराहना की, तो कुछ कमेंट बॉक्स में उनका विरोध करने लगे।

ट्रोलर को दिया जवाब

उनके ट्वीट पर कमेंट करते हुए प्रेम शंकर पांडे नाम के शख्स ने लिखा कि मूर्खता का प्रदर्शन मत करो स्वरा भास्कर, ट्विटर पर कौन मजूदर होगा। जिस पर स्वरा भास्कर भड़क गईं और उन्होंने ट्रोल करने वाले शख्स को जवाब दिया। ट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा कि Tweet दोबारा पढ़ो वकील साहिब.. जाहिल तो नहीं होंगे अगर वकील हो। लिखा है कि अगर आप किसी श्रमिक को जानते हैं। आप फालतू की नुख्ता चीनी करने की जगह किसी मजदूर का फॉर्म ही भर दो। स्वरा के इस ट्वीट के बाद उनके समर्थक और विरोधी कमेंट बॉक्स में भिड़ गए। किसी ने वकील को ब्रेन डेड बताया तो किसी ने स्वरा भास्कर पर ही निशाना साधा।

स्वरा की मां का हाथ टूटा

स्वरा की मां का हाथ टूटा

आपको बता दें कि हाल ही में स्वरा भास्कर की मां का हाथ टूट गया था। इस बारे में बात करते हुए स्वरा ने कहा कि उन्हें जब अपनी मां के हाथ टूटने की खबर मिली तो वो बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने तुरंत सड़क मार्ग के लिए आवेदन किया क्योंकि लॉकडाउन की वजह से विमान और ट्रेन सेवा बंद है, वो सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचीं। स्वरा ने कहा कि हालांकि उनका रास्ता काफी लंबा रहा, उन्हें दो दिन और एक रात का सफर तय करना पड़ा। फिलहाल वो सुरक्षित मां के पास दिल्ली पहुंच गई हैं, रास्ते में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+