हिंदू कम से कम 3 बच्चे पैदा करें वरना हो जाएंगे अल्पसंख्यक: स्वामी सत्यमित्रानंद
उज्जैन। हिंदुओं को बच्चे पैदा करने को लेकर एक के बाद सलाह दिए जा रहे हैं। कभी भाजपा नेता सलाह देते हैं तो कभी वि्स हिंदू परिषद और तो और अब साधू संत भी हिंदुओं को बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहे हैं। ताजा सलाह उन्जैन महामंडलेश्वर ने दिया है।

उज्जैन के महामंडलेशवर स्वामी सत्यमित्रानंद ने कहा है कि अगर हिन्दुओं ने तीन बच्चे पैदा नहीं किए तो हिन्दू समाज अल्पसंख्यक हो जाएगा। महामंडलेशवर स्वामी सत्यमित्रानंद ने उज्जैन में एक सभा में ये बात कही और कहा कि हिन्दू समाज जिस तरह जनसंख्या नियंत्रण में लगा है, उससे लगता है कुछ दिनों बाद हिंदू यहां अल्पसंख्यक बन जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। स्वामी सत्यमित्रानंद ने 'पीके फिल्म पर भी सवाल उठाए और कहा कि हिंदुओं को अपने भगवान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं को अपने धर्म का आदर करना चाहिए.












Click it and Unblock the Notifications