'हिंदू एक धोखा है...ये कोई धर्म नहीं...', स्वामी प्रसाद मौर्य ने PM मोदी-RSS का जिक्र कर फिर दिया विवादित बयान

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि, 'हिंदू एक धोखा है। हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है।' स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का जिक्र कर उनपर भी तंज किया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ''हिंदू एक धोखा है...आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो बार कह चुके हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है बल्कि यह जीने का एक तरीका है। प्रधानमंत्री मोदी भी कह चुके हैं कि कोई हिंदू धर्म नहीं है। लेकिन जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो किसी की भावनाएं आहत नहीं होतीं लेकिन अगर स्वामी प्रसाद मौर्य भी यही कहते हैं तो अशांति फैलती है।''

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि, ''चाहे स्वामी प्रसाद मौर्य हों या इंडिया गठबंधन का कोई भी नेता, वे 'धर्म' का अर्थ नहीं समझते...उनकी विचारधारा तुष्टीकरण पर आधारित है और यह वोट के लिए किया गया है..."

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान को लेकर विवाद हो रहा है। उनका ये वीडियो वायरल हो गया है और इसपर लोग काफी रिएक्ट कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे पहले भी कई बयान हिंदू धर्म को लेकर दिया है।

असल में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से हिंदू आहत हैं। मौर्य का बयान हिंदू समुदाय की मूल पहचान को चुनौती देने वाला है, जिससे इसके सदस्यों पर संभावित असर के बारे में चिंताएं बढ़ जाती हैं। समुदाय के कई व्यक्तियों और धार्मिक नेताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है और दावे को भ्रामक और अपमानजनक बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+