BJP में शामिल होने के बाद शुभेंदु अधिकारी आज होंगे विधानसभा स्पीकर के सामने पेश, अस्वीकार हो चुका है इस्तीफा
BJP में शामिल होने के बाद शुभेंदु अधिकारी आज होंगे विधानसभा स्पीकर के सामने पेश, अस्वीकार हो चुका है इस्तीफा
Suvendu Adhikari Will meet today West Bengal Speaker, Biman Banerjee: तृणमुल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी आज सोमवार (21 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल विधान सभा अध्यक्ष/स्पीकर बिमान बनर्जी के सामने पेश होंगे। बीते शुक्रवार (18 दिसंबर) को स्पीकर बिमान बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया था। शुभेंदु अधिकारी आज दोपहर 12 से 2 बजे के बीच स्पीकर बिमान बनर्जी से मिलने जाएंगे। बिमान बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए कहा था कि उन्होंने संविधान के प्रावधानों और सदन के नियमों के अनुरूप इस्तीफा नहीं दिया है, इसलिए इसे अस्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें इस्तीफा व्यक्तिगत रूप से नहीं सौंपा है।

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार (18 दिसंबर) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।
BJP में शामिल होने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
शुभेंदु अधिकारी रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी के साथ कई अन्य विधायक भी बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल को टीएमसी और भ्रष्टाचार से बचाना है। उन्होंने कहा,' 'मैं टीएमसी को चेतावनी देना चाहता हूं कि वो जो नहीं चाहते वही होगा। बंगाल में अब बीजेपी की सरकार बनानी होगी।''
शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल की 65 विधानसभा सीटों पर प्रभाव माना जाता है। यानी बीजेपी में शामिल होने के बाद आने वाले चुनाव में TMC को कम से कम 65 सीटों का खतरा तो हो ही सकता है।












Click it and Unblock the Notifications