'इन विधायकों को विधानसभा के बाहर फेंक देंगे',सुवेंदु अधिकारी के बयान से भूचाल, भड़की टीएमएसी
Suvendu Adhikari News: 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति अभी से गरमाने लगी है। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा, 'अगर BJP सत्ता में आई तो 'मुस्लिम विधायकों' को विधानसभा से बाहर फेंक देगें।'
सुवेंदु अधिकारी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। साथ ही, इस 'नफरत फैलाने वाला भाषण' करार देते हुए उनकी 'मानसिक स्थिति' पर भी तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की जमकर आलोचना भी की।

अधिकारी ने ममता सरकार को आड़े हाथों लेटे हुए कहा कि यह मुस्लिम लीग का दूसरा संस्करण बन चुका है और इस बार बंगाल की जनता तृणमूल को उखाड़ फेंकेगी। अधिकारी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, 'एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता।'
घोष ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में बहस और तर्क-वितर्क हो सकते हैं, लेकिन धर्म को आधार बनाकर विधायकों को निशाना बनाना संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ है। वहीं, दूसरी तरफ शुवेंदु अधिकारी के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब सुवेंदु अधिकारी के बयान से कोई विवाद खड़ा हुआ हो। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद, अधिकारी ने 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'हम सिर्फ उन्हीं के साथ हैं जो हमारे साथ हैं। हमें किसी माइनॉरिटी मोर्चा की जरूरत नहीं है।'
ये भी पढ़ें: भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 13 लाख फर्जी मतदाताओं की पहचान की, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की












Click it and Unblock the Notifications