मुकेश अंबानी के घर एंटीला के बाहर मिला संदिग्ध वाहन, विस्फोटक सामान भी बरामद

मुंबई। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आलिशान घर एंटीला के बाहर एक संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली रही जानकारी के मुताबिक कार के अलावा घर से पास से 20 जिलेटिन की छड़ें मिली हैं। मुंबई पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है, अंबानी हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीला के के आस-पास पहले ही कड़ी सुरक्षा रहती है, लेकिन संदिग्ध कार और विस्फोट सामग्री मिलने से सभी हैरान हैं।

Suspicious vehicle found outside Mukesh Ambani house Antilia

जांच कर रहे मुंबई पुलिस के पीआरओ ने बताया कि गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आज शाम कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध वाहन पाया गया। मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री मिली है। संदिग्ध वाहन की सूचना मिलने पर पुलिस को अलर्ट किया गया है। मौके पर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) की टीम और अन्य पुलिस दल पहुंच गए हैं। संदिग्ध वाहन के अंदर से कुछ विस्फोटक सामग्री जिलेटिन पाया। आगे की जांच चल रही है।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी जानकारी
इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का भी बयान सामने आया है। उन्होंने संदिग्ध कार के अंदर से विस्फोटक सामग्री जिलेटिन के मिलने की पुष्टि की है। अनिल देशमुख ने कहा, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पूरे मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी के आवास से बाहर स्कॉर्पियो की एसयूवी पाई गई थी। पेडर रोड स्थित अंबानी के निवास स्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, सीसीटीवी कैमरों की मदद से यहां तक कार लाने वाले ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने खुद अपनी नजर बनाई हुई है। संदिग्ध कार मिलने के बाद अंबानी के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया था।

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani income: जितना 1 घंटे में कमाते हैं मुकेश अंबानी उतना कमाने में मजदूर को लगेंगे 10000 साल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+