असम: बस पर उग्रवागियों का हमला, 5 की गोली मारकर हत्या

एनडीएफबी उग्रवादियों ने बस में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। उनकी गोली के शिकार पांच बेगुनाह लोग बने गए जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि एनडीएफबी उग्रवादियों ने कोकराझार जिले के सरफानगुरी पुलिस थाने के रामफालबील इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर देररात एक बस पर हमला कर दिया। इन उग्रवादियों ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आ रही बस को जबरन रुकवाया। यह बस मेघालय में शिलांग की ओर जा रही थी। बस में घुसकर इन उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे पांच लोग मारे गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस को अबतक इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं राहत में लगा पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications