कैबिनेट मंत्री नारायणसामी की कार में मिला बम!

narayansamy
नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नारायणसामी के घर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब उनके घर के बाहर खड़ी कार में विस्फोटक उपकरण होने की सूचना मिली। नारायणसामी की कार में एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण मिलने से हड़कंप मच गया है। हलांकि मंत्री नारायणसामी के पाडुचेरी स्थित निवास पर ये घटना घटी और वो उस वक्त दिल्ली में थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं था , लेकिन कैबिनेट मंत्री के कार में विस्फोटक मिलने से पुलिस सकते में आ गई।

डीजीपी पी कामराज के मुताबिक नारायणसामी के कार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने ये उपकरण कार में रखा था, हलांकि अबतक पुलिस उस संदिग्ध की जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। विस्फोटक की सूचना मिलते ही बम सर्विस स्टाफ इस उपकरण की जांच में जुट गए।

कार में मिले इस विस्फोटक उपकरण में एक सील बंद पाइप थी, जिसके दोनों सिरों पर तार बंधे हुए थे। नारायणसामी के ड्राइवर ने सबसे पहले इस उपकरण को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस और बम निरोधक दस्ता फिलहाल इस विस्फोटक की जांच कर रहा है। साथ ही मंत्री निवास को लोगों और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+