रिया चक्रवर्ती ने ईडी से की अपील, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होने तक ना दर्ज करें बयान
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी द्वारा पूछताछ को टालने की अपील की है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे की ओर से ईडी से अपील की गई है कि रिया का बयान सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई तक टाल दिया जाए। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते से करोड़ो रुपए का लेनदेन हुआ है, इसी को लेकर इस मामले में ईडी पहले से ही जांच कर रही है। ईडी की ओर से आज रिया चक्रवर्ती को समन भेजकर पेश होने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक ED मुंबई दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती से सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है, ईडी ने रिया चक्रवर्ती के मुंबई स्थित पुराने आवास के पते पर पोस्ट के जरिए और ईमेल के माध्यम से समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया से सुशांत सिंह राजपूत से व्यक्तिगत और व्यवसायिक संबंधों को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।
Recommended Video

बता दें सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे को इमशोनली टार्चर किया, उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे पैसे ऐठें, वो उससे पैसे की वजह से ही जुड़ी थी, वो उनके बेटे को उसकी मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की धमकी देती थी, उसने ही सुशांत को दवाओं की ओवरडोज दी, सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रु थे, जिसमें से 15 करोड़ रु रिया ने निकाले, इसके अलावा रिया सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उसका घर छोड़कर चली गईं और साथ में पैसे, लैपटॉप, जेवर, सुशांत के बैंक कार्ड्स, पिन और मेडिकल रिपोर्ट भी ले गईं, उन्होंने रिया पर सुशांत के खिलाफ साजिश रचने और उसकी मनोदशा को खराब करने आरोप लगाया है, केके सिंह ने कहा है रिया ने सुशांत की बीमारी का फायदा उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications