Lalit Modi Film : आईपीएल फाउंडर की लाइफ पर मैवरिक कमिश्नर मूवी, दिखेंगे रोमांचक किस्से
आईपीएल फाउंडर ललित मोदी लंबे समय तक सुर्खियों से दूर हैं। ललित मोदी सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन में हैं। जैसे ही ललित ने सुष्मिता को बेटरहाफ बताया, गूगल सर्च ट्रेंड बदल गया। ललित की लाइफ पर फिल्म बन रही है।
नई दिल्ली, 14 जुलाई : आईपीएल ललित मोदी (Lalit Modi) का ब्रेन चाइल्ड माना जाता है। 2008 में ललित मोदी के नेतृत्व में इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हुआ। अब तक 15 आईपीएल हो चुके हैं। विवादों में घिरे ललित मोदी भले ही लंबे समय से भारत में न हों, लेकिन अरबों के लेन-देन वाली लीग मोटे राजस्व का भी श्रोत है। IPL सक्सेस स्टोरी के रूप में देखी जाती है। गुरुवार को जैसे ही ललित मोदी ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को बेटरहाफ (Sushmita Sen Lalit Modi betterhalf) बताया, उनके बारे में गूगल सर्च किया जाने लगा। वनइंडिया हिंदी पर ललित मोदी से जुड़े किस्सों के अलावा, जानिए आईपीएल फाउंडर की लाइफ पर बन रही फिल्म मैवेरिक कमिश्नर (Maverick Commissioner) के बारे में
Recommended Video

Lalit Modi की लाइफ पर फिल्म
दरअसल, लंबे समय से सुर्खियों से दूर रहे ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से शादी का ऐलान क्या किया, सुष्मिता की लाइफ के अलावा ललित मोदी से जुड़ी कहानियों के बारे में जानने की दिलचस्पी भी बढ़ती दिखी। गूगल पर सुष्मिता के रिश्तों, ललित मोदी की पर्सनैलिटी और आईपीएल से जुड़ी घटनाओं को सर्च किया जाने लगा। इसी दौरान पता लगा कि लगभग दो महीने पहले ललित मोदी पर फिल्म अनाउंस की गई है। मैवेरिक कमिश्नर (Maverick Commissioner) नाम की ये फिल्म विष्णु वर्धन इंदुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। ललित मोदी पर मूवी का आधार वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार की किताब है। खुद बोरिया ने बताया है कि मैवेरिक कमिश्नर (Maverick Commissioner) में किन घटनाओं का जिक्र है।

ललित का ब्रेनचाइल्ड IPL टीनएज में पहुंचा
18 अप्रैल, 2008 यानी आज से करीब 15 साल पहले T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट वाले इस अनोखे लीग का आगाज हुआ था। लंदन में रहने वाले ललित मोदी आईपीएल के फाउंडर के रूप में पॉपुलर हुए । 2022 में समाप्त हुए IPL को मिलाकर अब तक कुल 15 आईपीएल संस्करणों का सफर पूरा हो चुका है। हालांकि, शानदार सफलता के अलावा ललित मोदी विवादों में भी घिरे। ललित मोदी पर आर्थिक अनियमितता से जुड़े कई गंभीर आरोप भी लगे। 2013 में BCCI ने जांच में दोषी पाए गए ललित पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। मीडिया में उन्हें ‘भगोड़ा' जैसी संज्ञा भी मिली।

पैसों से बदली युवाओं की किस्मत !
दरअसल, खेल से जुड़ने वाले अधिकांश युवाओं को चिंता होती है की जुनून के लिए खेलना तो ठीक है, लेकिन पेट पालने और घर चलाने के लिए पैसों का इंतजाम कहां से होगा ? ऐसे युवाओं के लिए ललित मोदी का ब्रेन चाइल्ड आईपीएल बेहतरीन मंच साबित हुआ। लाखों करोड़ों रुपए के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए गए। गुमनाम खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर शोहरत के साथ पैसे भी मिले। नतीजतन, इन्हें अपनी लाइफ स्टाइल सुधारने में मदद मिली।

ललित की लाइफ पर किताब
ललित की लाइफ पर वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार ने किताब लिखी है; मैवेरिक कमिश्नर- दी आईपीएल-ललित मोदी सागा (Maverick Commissioner : The IPL Lalit Modi Saga)। IPL के 15 संस्करण पूरे होने के मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी ने ऐलान किया कि ललित मोदी को केंद्र में रखकर मैवरिक कमिश्नर फिल्म बनाएंगे। ललित पर मूवी बोरिया की किताब पर आधारित होगीय़

ललित मोदी और सुषमा स्वराज
बोरिया मजूमदार ने खुद मावेरिक कमिश्नर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने कई टुकड़ों में वीडियो पोस्ट कर बताया कि मैवेरिक कमिश्नर में आखिर किन घटनाओं का जिक्र किया गया है। बोरिया का दावा है कि आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी और इंडियन क्रिकेट से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें Maverick Commissioner में संकलित की गई हैं, जो रोमांचक होने के साथ-साथ दिलचस्प भी हैं। दिवंगत सुषमा स्वराज और ललित मोदी की तस्वीरें भी एक समय सुर्खियों में रही थीं। 2015 की इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सुषमा ने बतौर विदेश मंत्री ब्रिटिश सरकार को सूचित किया था कि एनडीए सरकार को ललित मोदी के इंग्लैंड से बाहर यात्रा करने पर कोई आपत्ति नहीं होगी। किसी भी नागरिक के लिए भारत सरकार से ये मंजूरी जरूरी होती है। ललित के मामले में ये जरूरी हुआ क्योंकि यूपीए सरकार के दौरान ललित मोदी को नागरिकता के यात्रा अधिकार से वंचित कर दिया था।
ललित मोदी और आईपीएल
लेखक बोरिया मजूमदार बताते हैं कि ललित मोदी और बीसीसीआई के बीच खटपट कब और किस बात पर शुरू हुई ? क्या गलत हुआ? पूरी कहानी कैसे और क्यों शुरू हुई? इन तमाम बातों पर मैवेरिक कमिश्नर (MAVERIC COMISSIONER) में विस्तार से लिखा गया है कि सब कुछ कैसे हुआ!
IPL, ललित मोदी और BCCI, फिल्म में क्या (भाग 1)
मजूमदार का कहना है कि मैवेरिक कमिश्नर में 'बैक स्टेज स्टोरी' लिखी गई है। उन्होंने 18 जून को बताया, पहली बार ललित मोदी के इंटरव्यू का प्रयास किया तो उन्होंने इनकार कर दिया। बकौल मजूमदार, ललित के इनकार करने के बाद उन्होंने पूछा, क्या सीबीआई और अन्य एजेंसियों की जांच से उन्हें डर लगता है ? इस पर ललित उन्हें लंदन के होटल के बाहर लगभग घसीटते हुए ले गए। बकौल मजूमदार ललित ने कहा कि उनके पास इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद से ट्रेनिंग लेने वाले 6 पर्सनल बॉडीगार्ड्स हैं।
मैवेरिक कमिश्नर के प्रोड्यूसर ने क्या बताया
आईपीएल के बाद सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) जैसी शुरुआत के बाद काफी उत्साह बढ़ा। प्रोड्यूसर विष्णु इंदुरी ने कहा कि 12-15 मुलाकातों के बाद 2013 में कपिल देव को भरोसे में लेने में कामयाबी मिली। इसके बाद विश्वकप जीतने के ऐतिहासिक लम्हे को सेलिब्रेट करने वाली फिल्म 83 को प्रोड्यूस किया गया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट भारत में लोकप्रिय होना और उसके बारे में जानना दिलचस्प है। इसलिए बोरिया मजूमदार के साथ डिस्कशन के बाद IPL और ललित मोदी से जुड़ी फिल्म मैवेरिक कमिश्नर पर काम करने का फैसला लिया।
IPL के बाद कौन सी स्पोर्ट्स फिल्म
IPL और Lalit Modi पर आधारित मैवेरिक कमिश्नर को प्रोड्यूस कर रहे विष्णु इंदुरी ने बताया कि आजादी से पहले के दौर की कहानी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगली फिल्म की प्लानिंग क्रिकेट से अलग है।

15 साल पहले ललित ने लगाया बीज
करीब 15 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत होते ही हजारों ऐसे युवा खिलाड़ियों को मंच मिला जो छोटे शहरों से आते हैं। इन खिलाड़ियों को अच्छी खासी रकम भी मिली। यानी खेल के साथ अच्छी कमाई। एक समय राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में ललित और बाद में मुख्यमंत्री बनीं वसुंधरा राजे की तूती बोलती थी।

हर आदमी में... 10-20 आदमी...
विवादों में घिरने के बाद ललित के आलोचकों की भी कोई कमी नहीं, लेकिन निदा फाजली का ये शेर बड़ा मौजूं है;
हर आदमी में होते हैं 10-20 आदमी।
जिसको भी देखना हो, कई बार देखिए।
इस आधार पर इतना कहने में कोई गुरेज नहीं कि ललित मोदी के मामले में कानून अपना काम करे, लेकिन BCCI और क्रिकेट से जुड़ी लाइफ के दौरान शख्स ने IPL नाम का ऐसा बीज लगाया जो लगातार बरगद बनता जा रहा है। दुनियाभर के 200 से अधिक क्रिकेटर आईपीएल से जुड़े हैं। ऐसे में इस इंसान की कहानी जानना दिलचस्प और रोमांचक जरूर होगा।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications