सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी ने दी नई जिम्मेदारी, जानें क्या होगी उनकी भूमिका

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज औपचारिक रूप से बीजेपी के साथ जुड़ गई हैं। पार्टी ने उन्हें दिल्ली प्रदेश लीगल सेल में नियुक्त किया है। वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं।

sushma-swaraj-s-daughter-bansuri-swaraj-delhi-bjp-has-given-responsibility-of-state-legal-cell

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दिल्ली प्रदेश भाजपा के लीगल सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। बांसुरी स्वराज अभी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं और पार्टी ने इस नियुक्ति के माध्यम से उन्हें राजनीति में सक्रिय होने का बड़ा मौका दे दिया है। बांसुरी ने बीजेपी के फैसले पर जिस तरह की प्रतिक्रिया जताई है, उससे लगता है कि वह पहले से ही इस तरह की जिम्मेदारी के लिए तैयार थीं। उन्होंने पार्टी में जिम्मेदारी मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम बड़े नेताओं के प्रति आभार जताया है।

सुषमा स्वराज की बेटी की बीजेपी लीगल सेल में नियुक्ति
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की नियुक्ति वीरेंद्र सचदेवा को हाल ही में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष का पूर्णकालिक जिम्मा मिलने के बाद पहला बड़ा फैसला है। सचदेवा ने बांसुरी की नियुक्ति का पत्र पिछले शुक्रवार को ही जारी किया था, जिसे स्वराज ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस पत्र में सचदेवा ने लिखा है कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है और उन्हें उम्मीद है कि इनकी वजह से बीजेपी को मजबूती मिलेगी।

पहले भी कानूनी मामले में करती थी मदद- बांसुरी
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में स्वराज ने कहा है कि वह एक वकील के तौर पर कानूनी मसलों पर पार्टी को पहले भी मदद करती रही हैं। उन्होंने कहा कि 'यह सिर्फ ऐसा है कि मुझे औपचारिक तौर पर ज्यादा सक्रियता के साथ दिल्ली बीजेपी के लीगल डिपार्टमेंट के सह-संयोजक के तौर पर पार्टी की सेवा करने का असर मिला है।'

पीएम मोदी समेत पार्टी के नेताओं के प्रति आभार जताया
अपने ट्वीट में बांसुरी ने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का आभार जताया है।

बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल एक क्रिमिनल लॉयर हैं और वे पहले मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उन्हें सबसे कम उम्र में ए़डवोकेट जनरल बनने का भी गौरव प्राप्त है। बांसुरी भी क्रिमिनिल लॉयर हैं और 2017 से ही लीगल प्रैक्टिस कर रही हैं। बांसुरी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और इनर टेंपल जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर चुकी हैं।

Recommended Video

    'सुषमा स्वराज ने कहा था हमने ऐसी जगह स्ट्राइक की, जहां...', सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले Rashid Alvi

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+