राहुल गांधी के बयान से आहत सुषमा स्वराज ने कहा, आडवाणी जी हमारे पिता तुल्य
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाषा की मर्यादा को लांघते हुए आपत्तिजनक बयानबाजी की थी। इसपर केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी को नसीहत दी है।

अडवाणी जी हमारे पिता तुल्य हैं- सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी और ट्वीट किया, 'राहुल जी, अडवाणी जी हमारे पिता तुल्य हैं। आपके बयान ने हमें बहुत आहत किया है। कृपया भाषा की मर्यादा रखने की कोशिश करें।' राहुल गांधी ने चुनावी रैली में पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा था कि ये विचार धारा की लड़ाई है।
राहुल के बयान पर गरमाई सियासत
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, किसी ना किसी की बुराई करते हैं, मोदी जी के गुरु कौन हैं? आडवाणी जी। शिष्य गुरु के सामने हाथ भी नहीं जोड़ता। इसके बाद राहुल गांधी ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी के इस बयान पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
राहुल ने आडवाणी-मोदी को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
इस रैली में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा और प्रेम है जो नरेंद्र मोदी की नफरत, क्रोध और विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेगी। राहुल ने कहा कि साल 2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार राफेल का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि जब पुलवामा का हमला हुआ तो, पूरा देश उससे चिंतित और दुःखी नजर आ रहा था। इधर, मोदी ने चुपके से अडानी को 6 एयरपोर्ट दे दिए।












Click it and Unblock the Notifications