पाकिस्तानी महिला ने 'आजादी' पर मांगी मदद, सुषमा ने दिखाई दरियादिली
पाकिस्तान की रहने वाली फैजा तनवीर ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए विदेश मंत्री से वीजा देने की मांग की थी उन्होंने कहा था कि 70वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत दरियादिली दिखाए
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाते हुए पाकिस्तान की बीमार महिला को भारत आने का वीजा दिया है। अब इस पाकिस्तानी महिला का भारत में बेहतर इलाज हो पाएगा।

पाकिस्तान की रहने वाली फैजा तनवीर ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए विदेश मंत्री से वीजा देने की मांग की थी उन्होंने कहा था कि 70वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत दरियादिली दिखाए और उन्हें वीजा जारी करे। विदेश मंत्री ने ट्वीट करके फैजा तनवीर से कहा कि भारत उनका मेडिकल वीजा मंजूर कर रहा है।पाकिस्तान की इस बीमार महिला ने स्वतंत्रता दिवस भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री को शुभकामनाएं भी दी थी।
ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुषमा स्वराज ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाने वाले किसी शख्स की मदद की है। इससे पहले वह पाकिस्तान के कई लोगों को मदद मांगने पर तुरंत मेडिकल वीजा दे चुकी हैं। विदेश मंत्री से कोई भी मदद की गुहार लगता है, तो वह उसकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
इसी साल जून में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के एक पांच महीने के बच्चे की मदद की थी जिसका इलाज नोएडा के अस्पताल में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications