PM मोदी ने की सुषमा की तारीफ, कहा- UN में देश का मान बढ़ाया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज के भाषण की तारीफ करते हुए उसे देश का मान बढ़ाने वाला बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ' सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में अद्भुत भाषण दिया। इस भाषण ने विश्व मंच पर देश का मान और सम्मान बढ़ाया है।'

बता दें कि सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया को एकजुट करने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर सुषमा स्वराज ने विश्व को कड़ा संदेश दिया है साथ ही ये भी बताया कि क्यों दुनिया को इस खतरे के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। ये भी पढ़ें- UN General Assembly: 22 मिनट के संबोधन में सुषमा ने की पाकिस्तान की बोलती बंद
प्रधानमंत्री मोदी ने एक और ट्वीट में कहा कि सुषमा स्वराज ने वैश्विक चुनौतियों की दूरदृष्टि से पहचान करते हुए दुनिया को आगाह किया साथ ही दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जनाने की प्रतिबद्धता को भी जताया। बता दें कि शनिवार को सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित किया। सुषमा ने हिंदी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई साथ ही वैश्विक चुनौतियों पर दुनिया का ध्यान खींचा।












Click it and Unblock the Notifications