कांग्रेस ने कराया सर्वे, रिजल्ट को सुषमा स्वराज ने क्यों किया रीट्वीट?
Recommended Video

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। उनके इस रीट्वीट से कांग्रेस का खुद का दांव उस पर उलटा पड़ा है। जिसके चलते कांग्रेस एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गई है। दरअसल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियस ट्विटर अकाउंट से एक सवाल पूछा था, 'क्या आप मानते हैं कि इराक में मारे गए 39 भारतीयों के मामले में विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज की यह सबसे बड़ी असफलता है?' सर्वे में जो रिजल्ट चौंकाने वाला आया।

इसमें 24 फीसद लोगों ने सुषमा स्वराज को फेल बताया तथा 76 फीसद लोगों ने सुषमा स्वराज के पक्ष में बोला। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के ट्विट को रिट्विट किया है। इस पोल में 24 घंटे में 2500 से ज्यादा लाइक्स मिले और 4500 से ज्यादा कमेंट्स आए। इस पोल पर 33 हजार से ज्यादा वोट्स पड़े।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में लापता हुए 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर जमकर हमला बोला था। कांग्रेस ने कहा कि , आज हड़बड़ी में यकायक जब विदेश मंत्री (सुषमा स्वराज) दोनों सदनों के अंदर बयान देती हैं तो यह बताना भूल जाती हैं कि आखिर यह हड़बड़ी उन्होंने क्यों की? जिसके बाद सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर हमला बोला कि उसने संसद में हंगामा मचाकर मारे गए लोगों का अपमान किया है।












Click it and Unblock the Notifications