भारत-पाक के बीच बातचीत पर नहीं लगी फुल स्टॉप, सुषमा ने दिए संकेत
नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से पाक उच्चायुक्तों की मुलाकात के बाद से भारत ने पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत से इंकार कर दिया था। दोनों देशों के बीच बातचीत बंद हो गई है, लेकिन विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने साफ किया है कि दोनों देशों के बीच संबंधों पर फुल स्टॉप नहीं लगे है बल्कि दोनों के बीच कॉमा लग गया है।

सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच मुलाकात की संभावना से इन्कार नहीं किया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात को खारिज नहीं किया है।
सुषमा स्वराज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे कैसी स्थिति बनती है तभी कुछ कहा जा सकता है। वहीं अपने मंत्रालय के 100 दिन के कामकाज पर बात करते हुए स्वराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट महासभा में सरकार पाक के साथ बातचीत की पूर्वनिर्धारित मानसिकता के साथ नहीं जा रही है। वहीं पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर भावी रणनीति पर उन्होंने कहा कि कूटनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। इसमें हमेशा अल्प विराम होते हैं और इन सब के बाद, लोग सदा आगे बढ़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications