कभी देश का गौरव रही नृत्यांगना गरीबी के मुहाने पर, मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करने के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार फिर से अपने ट्वीट के चलते चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह विदेश मंत्रालय से जुड़े किसी मामले पर किसी की मदद करने के लिए चर्चा में नहीं आई हैं, बल्कि एक ऐसी नृत्यांगना की मदद करने के लिए चर्चा में आई हैं, जो कभी कथक, भरतनाट्यम और कथकली के लिए मशहूर थीं, लेकिन अब बेहद गरीबी में दिन काट रही हैं।

tara balgopal

यहां बात हो रही है नृत्यांगना तारा बालगोपाल की, जो इस वक्त 81 साल की हैं। कभी देश का गौरव रही तारा बालगोपाल आज बेहद गरीबी के दौर से गुजर रही हैं। एक वो समय था जब भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया था और आज के समय में वह दूसरों पर आश्रित हो गई हैं। 1960 में पार्लियामेंट में उनके नृत्य के बाद भारत सरकार ने 1962 में उनके नाम का डाक टिकट जारी किया था।

सचिन श्रीवास्तव नाम के शख्स ने इंडियाटाइम्स में छपी एक खबर को ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज से मदद की मांग की थी। सचिन ने लिखा था- मैम, मुझे नहीं पता कि इससे आपको कितना फर्क पड़ेगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि तारा गोपाल को आपके मदद और सहयोग की जरूरत है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए अपने स्टाइल में रीट्वीट किया और लिखा- मैं तारा बालगोपाल से जल्द से जल्द संपर्क करूंगी और उनकी मदद करूंगी। सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे को उनकी जानकारी में लाने के लिए सचिन श्रीवास्तव को धन्यवाद भी कहा।

उन्होंने इसके बाद ट्वीट करते हुए कहा कि दक्षिणी दिल्ली के पूर्व मेयर और भाजपा नेता श्री सुभाष आर्या जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे और जो भी मदद हो सकेगी, वह करेंगे।

इसके कुछ ही समय बाद सुषमा स्वराज ने फिर से ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने तारा बालगोपाल से संपर्क किया था और उनकी परेशानी को समझ लिया है। वे बोलीं कि वह जल्द ही तारा बालगोपाल की मदद करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+