शिंदे की टीवी चैनलों को तालिबानी धमकी, गलत प्रचार करने वालों को कुचल देंगे

शिंदे ने मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ गलत प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि वो लोगों को अनावश्यक रूप से उन्हें भड़का रहा है। अपने लोकसभा क्षेत्र शोलापुर में आयोजित कांग्रेस युवा मेले में शिंदे ने कहा कि इलेक्ट्रॉ निक मीडिया का एक धड़ा उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ खबरों को छेड़छाड़ कर लोगों को भड़काने का काम कर रही है। शिंदे ने ऐसा करने वालों चैनलों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ही उन्होंने तत्काल इस तरह की खबरों को नहीं रोका गया तो उन्हें कुचल दिया जाएगा।
शिंदे ने कहा कि हम ऐसे टीवी चैनलों को कुचल देंगे जो कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार में लिप्त हैं और जो ऐसा करना बंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि उनके पीछे कुछ ताकतें काम कर रही है। मीडिया को धमकी देते हुए शिंदे ने कहा कि उन्हें सकारात्मक खबरों पर जोर देना चाहिए। दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर कराए जा रहे चुनावी सर्वेक्षणों में कांग्रेस की खस्ता हालत दिखाई जा रही है। जिसे लेकर कांग्रेस के नेता नाराज है। इसी नाराजगी में शिंदे आज मीडिया को धमकी दे डाली।












Click it and Unblock the Notifications