सुशील मोदी का दावा- बेटों को बचाने के लिए केंद्र को 'ऑफर' दे रहे लालू

सुशील मोदी के दावे के मुताबिक क्रेंद्र सरकार के मंत्रियों ने लालू यादव को किसी तरह की मदद देने का आश्वासन नहीं दिया है।

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे अपने दोनों बेटों को बचाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है और बदले में बिहार सरकार को अस्थिर करने का ऑफर किया है। ये खुलासा बिहार बीजेपी के सीनियर नेता सुशील कुमार मोदी ने किया है। सुशील मोदी ने लालू यादव पर कई और आरोप लगाए हैं।

 सुशील मोदी का दावा,लालू ने अपने बेटों को बचाने के लिए केंद्र से लगाई गुहार

एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक सुशील मोदी ने दावा किया है कि लालू यादव ने घोटाले में फंसे अपने बेटों को बचाने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। आरजेडी के दो बड़े नेताओं ने केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की है। जिसमे लालू के बेटों को बचाने के एवज में बिहार में नीतीश सरकार को डिस्टर्ब करने का ऑफर किया गया है।

सुशील मोदी के दावे के मुताबिक क्रेंद्र सरकार के मंत्रियों ने लालू यादव को किसी तरह की मदद देने का आश्वासन नहीं दिया है। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि 'हमारे पास इस बात को लेकर निश्चित जानकारी है कि आरजेडी के दो बड़े नेता दो दो बार केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात हुई है, इस मुलाकात में उन्होंने आग्रह किया है कि लालू के बेटों के मामले में केंद्र सरकार मदद करे तो वो बिहार सरकार को परेशान करेंगे और गठबंधन को अस्थिर कर देंगे'

सुशील मोदी के मुताबिक आरजेडी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात में केंद्र के मंत्रियों ने साफ कर दिया है कि कानून अपना काम करेगा। सुशील मोदी ने दावा तो किया है लेकिन ना ही केंद्रीय मंत्री और ना ही आरजेडी नेताओं के नाम का खुलासा किया है।आपको बता दें कि सुशील मोदी लालू यादव और उनके परिवार के करप्शन कनेक्शन को लेकर लगातार खुलासे कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+