केजरीवाल येडा हैं येड़ा..पागलपन की सारी हदें पार कर दीं: शिंदे
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अरविंद केजरीवाल के धरना वाले कदम को पागलपन और उन्हें येड़ा कहकर संबोधित किया। शिंदे ने कहा कि कड़कड़ाती सर्दी और लगातार बारिश के बीच में पूरा रात सड़क पर गुजारने का काम एक येड़ा आदमी ही कर सकता है।
शिंदे ने कहा, "राजधानी में एक पागल मुख्यमंत्री के प्रदर्शन के कारण ऐसा करना पड़ा।" शिंदे ने कहा, "येड़ा (पागल) मुख्यमंत्री के कारण मैंने हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया और कई की छुट्टियां रद्द कर दी।"
महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता अंजली दमानिया ने इस टिप्पणी के लिए शिंदे को माफी मांगने के लिए कहा है। हालांकि दिल्ली में आप पार्टी ने कहा कि अरविंद केरीवाल को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
केजरीवाल के मन में कोई चोर नहीं है, वह एक खुली किताब की तरह हैं। जबकि कांग्रेस की ओऱ से भी केजरीवाले के धरने पर सवाल खड़े किये गये हैं तो अरविंद केजरीवाल के धरने को बीजेपी ने भी पागलन ही करार दिया है। और कहा है कि वह लक्ष्यहीन हो गये हैं। समझ में ही नहीं आ रहा है कि वह चाहते क्या हैं?













Click it and Unblock the Notifications