सुशांत सिंह के पिता केके सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, फोटो आई सामने
सुशांत सिंह के पिता केके सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, फोटो आई सामने
Sushant Singh's father KK Singh admitted to hospital : सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन उसके फैंस उनको भूल नहीं पाए हैं। वहीं अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की एक फोटो वायरल हुई है। तस्वीर एक अस्पताल के बिस्तर की है जिस पर केके सिंह लेटे हुए है और उकने बेड के दोनों तरफ उनकी बेटियां है जो साथ मुस्कुरा रही है।
Recommended Video

वायरल हो रही इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह के पिता केके सिंह को कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद हरियाणा के फरीदाबाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Soumyadipta द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई फोटो सुशांत के कई फैनक्लब हैंडल पर वायरल हो गई है। पोस्ट के अनुसार, केके सिंह "दिल संबंधी समस्या है" और अस्पताल में भर्ती हैं।
यूजर ने अपने ट्वीट में दावा किया कि SSR मौत के मामले का 'तनाव' उसके पिता पर भारी पड़ रहा है। बता दें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया था, जबकि उनकी मौत को शुरू में आत्महत्या के रूप में रिपोर्ट किया गया था, बाद में मामला मुंबई पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी उसकी मृत्यु का कारण निर्धारित करने के लिए विभिन्न कोणों की जांच कर रहे हैं। मामले के बारे में एक आधिकारिक बयान अभी भी केंद्रीय एजेंसियों से प्रतीक्षित है।
प्रशंसक सिंह की फोटो साझा कर रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दूसरों ने सुशांत के लिए न्याय की मांग जारी रखी है और सीबीआई से मामले में अपने निष्कर्षों को प्रकट करने का अनुरोध किया है। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता के अकेले पुत्र थे उनके जाने के बाद उनके पिता बहुत अकेले हो गए हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications