Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए बहन ने आयोजित की '24 घंटे की ग्लोबल प्रेयर', अंकिता ने किया सपोर्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज दो महीने पूरे हो गए हैं। उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए उनके फैंस और उनका परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें न्याय दिलाने की मांग करते हुए 15 अगस्त को 24 घंटे की ग्लोबल प्रेयर आयोजित की है। उन्होंने दुनियाभर के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेयर में जुड़ने की अपील की है। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर इस प्रेयर को लेकर एक पोस्टर भी शेयर किया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case में Ankita-Kangana के बाद अब Varun Dhawan ने की CBI जांच की मांग | वनइंडिया हिंदी
    15 अगस्त को होगी ग्लोबल प्रेयर

    15 अगस्त को होगी ग्लोबल प्रेयर

    पोस्टर में लिखा है कि ग्लोबल प्रेयर 15 अगस्त की सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस दौरान सभी मिलकर सुशांत के लिए मौन रहेंगे और दुआ करेंगे। इस पोस्टर को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा है, 'मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया सुशांत सिंह राजपूत के लिए इस 24 घंटे की ग्लोबल प्रेयर में जुड़ें। ताकि सच सामने आ सके और हम अपने प्यारे सुशांत को न्याय दिला सकें।' इस प्रेयर में उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर अपनी तस्वीर शेयर करने को कहा है।

    अंकिता ने भी लोगों से की जुड़ने की अपील

    श्वेता द्वारा शेयर इस पोस्टर को सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, 'सुशांत 2 महीने पूरे हो गए हैं और मुझे पता है कि तुम जहां भी हो खुश हो... कृपया सभी कल (15 अगस्त) सुबह 10 बजे सुशांत के लिए प्रेयर करें।' अंकिता ने हाथ जोड़े एक तस्वीर भी शेयर की है और लोगों से इस प्रेयर में सोशल मीडिया के माध्यम से शामिल होने के लिए कहा है।

    श्वेता ने वीडियो भी शेयर किया

    श्वेता ने वीडियो भी शेयर किया

    इससे पहले श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि सब एकजुट होकर सीबीआई जांच की मांग करें। जब तक सच सामने नहीं आएगा तब तक हम शांति से नहीं जी पाएंगे। श्वेता ने इस वीडियो में कहा है, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं और मैं सभी से एकजुट होकर सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग करने का अनुरोध करती हूं। हम डिजर्व करते हैं कि हम सच जानें, हम सुशांत के लिए न्याय डिजर्व करते हैं, नहीं तो हम कभी सच नहीं जान पाएंगे, हम कभी भी शांति से जिंदगी नहीं जी पाएंगे। तहे दिल से आप सबसे अनुरोध है कि हम एकजुट होकर सीबीआई जांच की मांग करें। क्योंकि हमें सच जानने का हक है। थैंक्यू, सीबीआई फॉर एसएसआर, प्लीज...' श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पीएमओ को भी टैग किया।

    अंकिता ने शेयर किया वीडियो

    अंकिता ने शेयर किया वीडियो

    इसके बाद अंकिता लोखंडे ने भी एक वीडियो शेयर किया और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की। इस वीडियो में अंकिता कहती हैं, 'ये राष्ट्र जानना चाहता है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्या हुआ। सुशांत के लिए न्याय, एसएसआर के लिए सीबीआई।' आपको बता दें 24 घंटे होने वाली इस ग्लोबल प्रेयर में लोग अभी से जुड़ना शुरू हो गए हैं। ट्विटर पर #GlobalPrayers4SSR टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। लोग हाथ जोड़कर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इससे पहले भी दो बार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए दुनियाभर में ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+