रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ चैट का स्क्रीनशॉट किया साझा, बहन ने वीडियो शेयर कर दिया ये जवाब
नई
दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं। इस पूरे मामले में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में है और लोग उनपर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच रिया ने सुशांत के साथ बातचीत का व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस स्क्रीनशॉट में सुशांत और उनकी बहन के बीच अनबन की बात का जिक्र किया गया है। लेकिन अब इस चैट के सामने आने के बाद सुशांत की बहन ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया के स्क्रीनशॉट का जवाब देते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमे सुशांत कहते हैं कि मैं अपनी एक बहन के काफी करीब हूं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
श्वेता ने साझा किया वीडियो
श्वेता ने जो वीडियो साझा किया है उसमे सुशांत इस बात को स्वीकार करते हैं कि वह अपनी बहन प्रियंका (सोनू दी) के काफी करीब हैं क्योंकि वह उन्हें हमेशा समझती हैं। सुशांत कहते हैं कि वह अपनी सभी बहनों के करीब हैं, लेकिन एक बहन के सबसे ज्यादा करीब हैं क्योंकि वह उन्हें पकड़ लेती है, समझ जाती हैं। हमारे भीतर कई ऐसी चीजें हैं जो एक समान हैं। वह कहते हैं कि मेरी बहन प्रियंका के साथ मेरा पवित्र रिश्ता है।
पिता के साथ साझा तस्वीर
इसके अलावा श्वेता ने सुशांत की उनके पिता के साथ एक तस्वीर को भी साझा किया है और लिखा है, हमारे पिता, वो व्यक्ति जिनसे हमने बहुत कुछ सीखा, कैसे संघर्षशील बने। कैसे तमाम विषमताओं के बाद भी सकारात्मक बने रहे, वो हमारी ताकत हैं, हमारा अभिमान हैं। बता दें कि शनिवार को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया था। इस चैट में सुशांत अपनी बहन के बारे में काफी कुछ कह रहे हैं। रिया के द्वारा इस स्क्रीनशॉट को शेयर किए जाने के बाद सुशांत के वकील ने आरोप लगाया है कि रिया सुशांत की बहन की छवि को खराब करना चाहती हैं, इसी मकसद से यह किया गया है।

क्या था चैट में?
रिया की ओर से जारी चैट में सुशांत लिखतें हैं- तुम्हारा परिवार बहुत ही शानदार है। तुम्हारे पिता भी बहुत सही हैं। शोविक सहानुभूति से भरा हुआ है। मेरी जिंदगी में जरूरी बदलाव का कारण तुम हो। तुम सब के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात है। चियर्स मेरी रॉकस्टार बनने के लिए। उसी के दो मिनट बाद सुशांत ने दूसरा मैसेज किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि प्लीज तुम मुस्कुराती रहा करो, ऐसे में तुम अच्छी लगती हो। अब मैं सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए, टाटा (BYE)। इस पर रिया जवाब देती हैं कि जाओ सो जाओ मेरे स्वीट ब्वॉय। लैंड करने के बाद मैं मैसेज करूंगी, आशा है तब तुम चांद पर होगे।

बहन के लिए लंबा मैसेज
इसके दो घंटे बाद रिया ने दोबारा मैसेज किया और सुशांत से पूछा कैसे हो। जिस पर सुशांत का जवाब आया कि अच्छा नहीं हूं। मेरी बहन अब सिड भाई को विक्टम कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटक कर मेरे ऊपर आ जाए। मैंने उन्हें फिजिकली पनिशमेंट दी, जो दुख की बात है। जिस पर रिया ने लिखा प्लीज मुझे मीटिंग के बाद फोन करना। फिर सुशांत का एक लंबा मैसेज आया, जो प्रियंका के लिए था। सुशांत ने लिखा कि तुम ये सब करो, तुम शराब के नशे में की गई हरकत को विक्टम कार्ड खेल कर उसे कवरअप करने की कोशिश कर रही। मेरी प्यारी बहन ऊपर भगवान हैं और हमारी मां भी। उनकी सीख के मुताबिक तुमने जो किया वो अपराध है। उन्होंने आगे लिखा कि तुम्हें अपने अहंकार में सही चीजें नहीं नजर आ रहीं, मैं नहीं डरता। मैं दुनिया में बदलाव लाने के लिए अपना काम जारी रखूंगा।

मैसेज में सिड का भी जिक्र
इसके बाद का मैसेज जो रिया को भेजा गया वो सिड के लिए था। सुशांत ने लिखा कि उसने तुम्हारी आंखों के सामने मारा। सब सोच रहे कि उसने शराब के नशे में ये सब किया होगा। तुम उसकी विक्टम कार्ड वाली बात मान भी रहे हो। इसके बाद भी प्रियंका के बारे में लंबी बातें रिया और सुशांत में हुईं। अब इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुशांत और बहन प्रियंका में कुछ अनबन थी, रिया ने इसे प्रुफ करने के लिए ये व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications