सुशांत के परिवार के दोस्त का दावा, एक्टर की मौत के बाद सबसे पहले फ्लैट पर पहुंचने वाला संदीप भाग सकता है लंदन

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके करीबी दोस्त संदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार संदीप सिंह देश छोड़ने की फिराक में हैं और वह भारत छोड़ लंदन भाग सकते हैं। सुशांत के परिवार के करीबी मित्र निलोत्पल मृणाल ने ट्वीट कर दावा किया है कि संदीप का भारत छोड़ने की योजना है, वह इस महीने के अंत तक लंदन भाग सकता है। उसका वीजा और अन्य काम पूरा हो चुका है। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि किसी ने मुझे यह भेजा है, लिहाजा एजेंसी को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए और किसी को भी देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput case: जानें Ice Cream बेचने वाला Sandeep कैसे बना Sushant का दोस्त ? ।वनइंडिया
    खुद को करीबी दोस्त बताया था

    खुद को करीबी दोस्त बताया था

    बता दें कि संदीप सिंह फिल्म प्रोड्यूसर हैं और वह खुद को सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त बताते हैं। दरअसल संदीप सिंह ने दावा किया था कि सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद वह सबसे पहले सुशांत के फ्लैट पर पहुंचे थे। कुछ दिन पहले संदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की थी, इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत के साथ अपनी पुरानी यादों को साझा किया था जब वह सुशांत और उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे के साथ लोखंडवाला स्थित फ्लैट पर साथ रहते थे। एक अन्य पोस्ट में संदीप सिंह ने सुशांत के साथ देशभक्ति फिल्म बनाने की योजना के बारे में बात की थी।

    स्वामी ने किया था दावा

    स्वामी ने किया था दावा

    लेकिन हाल ही में जिस तरह से सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने दावा किया कि सुशांत के परिवार में कोई भी संदीप सिंह को नहीं जानता है, उसके बाद से संदीप सिंह को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट करके लिखा कि संदीप सिंह से पूछताछ की जानी चाहिए कि आखिर वह कितनी बार दुबई गया और किस काम से वह दुबई गया था। इससे पहले स्वामी ने सुशांत की मौत के तार दुबई से जुड़े हैं, इस बात का दावा किया था।

    कॉल रिकॉर्ड आईं सामने

    कॉल रिकॉर्ड आईं सामने

    इस बीच संदीप सिंह की कॉल रिकॉर्ड सामने आई है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने कब और किसे फोन किए थे। इन कॉल रिकॉर्ड से ये बात भी साफ हो गई है कि संदीप सिंह ने सितंबर, 2019 के बाद से सुशांत से फोन पर बात नहीं की है। यानी वो पिछले साल से ही सुशांत के संपर्क में नहीं थे। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि जब वह सुशांत के संपर्क में ही नहीं थे, तो फिर उनकी मौत वाले दिन अस्पताल से लेकर उनके घर तक पर सबकुछ क्यों संभाल रहे थे।

    एंबुलेंस ड्राइवर से की फोन पर बात

    एंबुलेंस ड्राइवर से की फोन पर बात

    संदीप सिंह की कॉल रिकॉर्ड से ये भी पता चला है कि उन्होंने अभिनेता की मौत के बाद अगले दो दिनों तक एंबुलेंस के ड्राइवर से भी संपर्क किया था। बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इसका मतलब ये है कि संदीप सिंह ने 16 जून तक एंबुलेंस के ड्राइवर से कई बार फोन पर बात की थी। संदीप ने अधिकतम करीब दो मिनट तक एंबुलेंस ड्राइवर से फोन पर बात की। जिसके बाद से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें एक सवाल ये है कि जब सुशांत की मौत 14 जून को ही हो गई थी, तो संदीप सिंह ने 16 जून को एंबुलेंस ड्राइवर को फोन क्यों किया। इसके साथ ही जब वह पिछले साल से सुशांत के संपर्क में नहीं थे, तो अस्पताल, सुशांत के घर और शमशान तक पर क्या कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+