बेबस और लाचार महसूस कर रही हैं सुशांत की बहन श्वेता, SC से कहा- हर मिनट की देरी दिल तोड़ देती है
नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो चुके है लेकिन अबतक इससे पर्दा नहीं उठ सका है कि मौत के पीछे का कारण क्या था। सीबीआई, ईडी, मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट में जांच को लेकर याचिका पर फैसला लंबित है। ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कोर्ट से अपील की है कि फैसले पर सुनवाई जल्द से जल्द की जाए। आपको बता दें कि श्वेता लगातार न्याय की मांग कर रही हैं। इस लड़ाई में वह कई बार खुद को बेबस, लाचार और असहाय भी महसूस करती हैं।
Recommended Video

श्वेता ने एक के बाद एक किए दो ट्वीट
श्वेता ने मंगलवार की सुबह अपने अनवेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट किया, "सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला करने का अनुरोध करती हूं। हमें बहुत उम्मीद है और धैर्य के साथ इंतजार कर रहे हैं। हर मिनट की देरी के साथ तकलीफ हो रही है और दिल टूट रहा है। हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर।" आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर अपना फैसला 11 अगस्त को सुरक्षित रख लिया था।

किसी भी कीमत पर न्याय से इंकार नहीं किया जा सकता
अपने दूसरे ट्वीट में श्वेता ने लिखा "इस बीच कई ऐसे पल हैं, जब मैंने ख़ुद को असहाय महसूस किया है। बेबसी का भाव हावी हो जाता है। लेकिन फिर मैं खुद को याद दिलाती हूं कि ऐसे लाखों लोग हैं जो प्रार्थना कर रहे हैं और सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। किसी भी कीमत पर न्याय से इंकार नहीं किया जा सकता।"

सुशांत के लिए ऑस्ट्रेलिया में भी उठी इंसाफ की मांग
सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग अब लोकल से ग्लोबल हो चुकी है। हिंदुस्तान के हर कोने से न्याय और सच की जीत की आवाजें आ रही हैं। इसके साथ ही कैलिफोर्निया, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया जैसे देशों में भी फैन्स सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं। हाल ही श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में बिलबोर्ड लगाकर सुशांत के लिए लोग न्याय मांग रहे हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications