रेंट के लिए तैयार है सुशांत सिंह राजपूत का फ्लैट, जानें कितना देना होगा किराया

मुंबई, जून 16: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को एक साल पूरा हो गया है। तब से सुशांत का ये फ्लैट खाली पड़ा हुआ है। हालांकि पिछले कुछ महीनों तक ये जांच एजेंसियों की इन्वेस्टीगेशन का हिस्सा था और पिछले एक साल के दौरान सीबीईआई, एनसीबी और ईडी मुंबई और बिहार पुलिस के लोग यहां कई बार आ चुके हैं। लेकिन अब जांच पूरी होने के बाद ये फ्लैट किराए के लिए तैयार हैं। लेकिन परेशानी की बात यह है कि, इसे कोई फिलहाल रेंट पर लेने के लिए तैयार नहीं हैं। पिछले एक साल के दौरान इसके मकान मालिक को तकरीबन 55 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

अपार्टमेंट का एक महीने का किराया 4 लाख रुपये

अपार्टमेंट का एक महीने का किराया 4 लाख रुपये

सुशांत सिंह राजपूत का ये फ्लैट बांद्रा के माउंट ब्लांक में स्थित है। सुशांत सिंह राजपूत के पास तीन साल यानी 10 दिसंबर 2019 से लेकर 9 दिसंबर 2022 तक इस फ्लैट का कॉन्ट्रैक्ट था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपार्टमेंट का एक महीने का किराया 4 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत इस फ्लैट का हर महीने 4.5 लाख रुपए किराया देते थे। इसका किराया पहले से घटा दिया गया है। अब ये घर चार लाख रुपये प्रति महीने के रेंट पर उपलब्ध है।

सुशांत इस अपार्टमेंट का किराया 3 पार्ट्स में देने वाले थे

सुशांत इस अपार्टमेंट का किराया 3 पार्ट्स में देने वाले थे

सुशांत का ये फ्लैट ड्यूप्लेक्स सी-व्यू अपार्टमेंट बेहद खूबसूरत है। सुशांत इस अपार्टमेंट का किराया 3 पार्ट्स में देने वाले थे। पहले साल वह हर महीने 4.3 लाख रुपये देते, दूसरे साल वह 4.51 लाख रुपये और तीसरे साल 4.74 प्रति माह देने वाले थे। 3,600 वर्ग फुट के इस डुप्लेक्स फ्लैट के साथ तीन कार पार्किंग दिए गए हैं। एग्रीमेंट कॉपी के मुताबिक, सुशांत ने इसके लिए 12.90 लाख रुपये दिए थे।

सुशांत के सुसाइड के बाद भी कई लोग इसमें शिफ्ट होने से कतरा रहे हैं

सुशांत के सुसाइड के बाद भी कई लोग इसमें शिफ्ट होने से कतरा रहे हैं

ड्यूप्लेक्स फ्लैट बांद्रा माउंट ब्लैंक अपार्टमैंट के छठे फ्लोर पर स्थित था। ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट में कुल चार फ्लैट थे। ग्राउंड फ्लोर पर एक हॉल था। वहीं, ऊपर के फ्लोर में तीन बेडरूम थे। बांद्रा के एक सेलिब्रिटी ब्रोकर ने सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को लेकर कहा, 'अपार्टमेंट को लीज के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक कोई किराएदार नही मिला है। महामारी के कारण ज्यादा लोग इंक्वायरी भी नहीं कर रहे हैं। लेकिन सुशांत के सुसाइड के बाद भी कई लोग इसमें शिफ्ट होने से कतरा रहे हैं।

अपार्टमेंट में जल्द से जल्द नए किराएदार आ जाएंगे

अपार्टमेंट में जल्द से जल्द नए किराएदार आ जाएंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपार्टमेंट का जो मालिक है उसे इसे लेकर कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वह जानते हैं कि इस फ्लैट की लोकेशन की वजह से अपार्टमेंट में जल्द से जल्द नए किराएदार आ जाएंगे। सुशांत के निधन से पहले इसमें रिया चक्रवर्ती, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और घर के नौकर नीरज और केशव रहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट की देखभाल सिद्धार्थ पिठानी और सैम्युल मिरांडा करते थे। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिद्धार्थ पठानी को गिरफ्तार किया है। वहीं, सैम्युल मिरांडा फिलहाल जमानत पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+