सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी और CBI चार्जशीट पर सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने दिया बयान, जानें क्या कहा?
सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी और CBI चार्जशीट पर सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने दिया बयान, जानें क्या कहा?
नई दिल्ली, 30 मई: बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन का एक साल पूरा होने वाला है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी या आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत की केस की जांच सीबीआई,एनसीबी और ईडी कर रही है। सीबीआई ने अभी तक इस मामले में कोई चार्जशीट नहीं सौंपी है। वहीं एनसीबी ने हाल ही में ड्रग्स केस में सुशांत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले पर अब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वकील विकास सिंह सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी को जायज कहा है।

सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी एक 'पोएटिक जस्टिस' है- विकास सिंह
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी पर विकास सिंह ने कहा है, ''मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस रहस्य को को सुलझाने में सफल होंगे। और वे इस पर काम कर रहे हैं। जहां तक सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी का सवाल है तो उसकी गिरफ्तारी होनी ही चाहिए थी, यह एक तरह का 'पोएटिक जस्टिस' है कि वह कम से कम जेल तो गए हैं।''
सिद्धार्थ पिठानी इस केस में बहुत ही अहम है- विकास सिंह
वकील विकास सिंह ने कहा, मैं ये बात तो काफी वक्त से कह रहा हूं कि उनकी (सिद्धार्थ पिठानी) गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसकी वजह ये है कि जह रिया चक्रवर्ती (सुशांत की गर्लफ्रेंड) सुशांत के घर से चली गई थीं तो पिठानी ही था, जो सुशांत के साथ दिन भर था। उसी ने घटना वाले दिन सुशांत का कमरा खोला था, चाबी वाले को बुलाया था, सुशांत की बॉडी उतारी थी...इसलिए वह इस केस में बहुत अहम है, मर्डर है या आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है, निश्चित तौर पर पिठानी का इसमें लिंक होगा।
CBI चार्जशीट पर क्या बोले विकास सिंह?
अब तक सीबीआई चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर विकास सिंह ने कहा है, ''सीबीआई चार्जशीट दाखिल करने या कुछ भी दाखिल करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी, जिससे उल्टे उसी पर सवाल उठें। वे इस मामले पर कई एंगल से जांच कर रहे हैं और हत्या भी उन्हीं में से एक है। आप देखिए सुशांत की मौत अभी भी रहस्य में डूबी हुई है और इसके बारे में कोई दो तरीके नहीं हैं। जब तक आप रहस्य को नहीं सुलझाते हैं, तब तक आधी-अधूरी कहानी कहने का कोई मतलब नहीं है और यही कारण है कि सीबीआई अपना समय ले रही है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सामने आएगा।''












Click it and Unblock the Notifications