25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस को बता दिया था मेरे बेटे की जान को खतरा: सुशांत के पिता
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 25 फरवरी को ही मैंने बांद्रा पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है। 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गई। इसके बाद फिर हमने 25 फरवरी में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा लेकिन 40 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद मैंने पटना में एफआईआर कराई।
Recommended Video

पटना पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
सुशांत के पिता ने कहा है कि जब मैंने पटना जाकर थाने में FIR दर्ज की तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई लेकिन मुजरिम अब भाग रहे हैं, हम सभी को चाहिए कि पटना पुलिस की मदद करें। उन्होंने बिहार सीएम नीतीश कुमार का भी अपने इस वडियो में धन्यवाद किया है और कहा है कि उन्होंने सच का साथ दिया है। सुशांत के पिता पटना में रहते हैं। मरहूम अभिनेता सुशांत मुंबई में रहते थे।
रिया चक्रवर्ती पर लगाए हैं सुशांत के पिता ने आरोप
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई में कथित खुदकुशी के करीब डेढ़ महीने बाद बीते हफ्ते उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ पटना में ये एफआईआर की गई है। छह पन्नों की इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सुशांत के पिता ने एफआईआर में कहा है कि रिया ने उनके बेटे को इस स्थिति में पहुंचा दिया कि उसे खुदकुशी करनी पड़ी। पैसे के लेनदेन को लेकर भी रिया पर उन्होंने कई आरोप लगाए हैं। साथ ही सुशांत को ब्लैकमेल किए जाने की बात भी कही है।

सुशांत की मौत के बाद कई सवाल
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट में 14 जून को मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस इसे सुसाइड का ही केस बता रही है और किसी तरह के दूसरे एंगल से इनकार कर रही है। वहीं फिल्मी दुनिया और राजनीतिक जगत के कई लोग मुंबई पुलिस की जांच को ठीक ना बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं अब सुशांत के परिवार की ओर से भी रिया के खिलाफ एफआईआर की गई है। वहीं रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सच जरूर सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications