रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मंगलवार को उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड थी। सुशांत के पिता ने रिया पर कई आरोप लगाए हैं। रिया पर एफआईआर के बाद सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड ने अंकिता लोखंडे ने एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने रिया या सुशांत का नाम नहीं लिखा है लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा एक्टर की मौत और रिया की ओर ही है।

अंकिता ने कहा, सच जीतेगा

अंकिता ने कहा, सच जीतेगा

टीवी में सुशांत के साथ काम करने वाली और लंबे समय तक उनकी प्रेमिका रहीं अंकिता ने सोशल मीडिया पर लिखा है- ट्रूथ विन्स यानी सच ही जीतता है। अंकिता की इस पोस्ट पर सोशल यूजर्स ने भी सैकड़ों रिएक्शन दिए हैं। सुशांत के पिता ने रिया पर जो आरोप लगाए हैं। अंकिता की पोस्ट को उसी से जोड़ा जा रहा है।

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाए हैं ये आरोप

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाए हैं ये आरोप

सुशांत के पिता ने एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे के पैसे रिया इस्तेमाल कर रही थी। रिया ने ही उनके बेटे के आत्महत्या के लिए उकसाया। सुशांत जब अपनी बहनों से मिलने गए तो रिया ने उनपर मुंबई वापस आने का दबाव डाला। इसके बाद सुशांत से परिवार की बातचीत भी कम होने लगी। उन्होंने कहा है कि 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत को किसी भी तरह दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? अगर सुशांत सिंह राजपूत का दिमागी इलाज चल रहा था तो इस बारे में उनके परिवार से कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई।

 सुशांत की बहन ने भी किया पोस्ट

सुशांत की बहन ने भी किया पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिया पर एफआईआर के बाद एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता। बता देम कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब एक्टर के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+