सुशांत सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ठाकरे सरकार पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा हमला

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को जिस तरह से सरकार ने हैंडल किया, उसको लेकर सरकार को आत्म मंथन करना चाहिए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत मामले की जांच सीबीआई से करने को जायज ठहराते हुए इसकी अनुमति दे दी है, जिसका महाराष्ट्र सरकार विरोध कर रही थी।

devendra

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Supreme Court के फैसले के बाद सियासत तेज, जानें किसने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा नेता जय पांडा ने कहा कि मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला न्यूट्रल है। सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर की मौत के मामले में कई चीजें सही नहीं थी। इस पूरे मसले से देश के लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी, सुशांत ने ने भारत की आकांक्षाओं के प्रतीक बन गए थे। वहीं बिहार के आरा से सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि बिहार के जो लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते थे, उन लोगों के लिए यह फैसला संतोषपूर्ण है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई पुलिस इस मामले की सही जांच नहीं कर रही थी।

    वहीं इस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'आज सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़े स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि मुंबई पुलिस ने जो जांच की थी उसका दायरा बहुत सीमित था। कोर्ट ने सबसे बड़ी बात ये कही है कि हम सीबीआई जांच को अपने कोर्ट का भी स्टैम्प दे रहे हैं और कोर्ट की तरफ से भी कह रहे हैं कि जांच सीबीआई से होनी चाहिए। कोर्ट ने ये भी कहा है कि कोई भी मामला जो सुशांत सिंह से जुड़ा है अगर उसमें कोई FIR दर्ज होती है तो वो जांच भी सीबीआई ही करेगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+