रिया के वकील ने कहा- वो कहीं गायब नहीं हुई हैं, बिहार पुलिस से आजतक नहीं मिला कोई नोटिस
नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई आरोपों का सामना कर रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। अभिनेत्री के वकील सतीश मनेशिन्दे ने सोमवार को कहा कि रिया का बयान मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के साथ पूरा सहयोग करते हुए रिया ने बयान रिकॉर्ड कराया है। सतीश ने बिहार डीजीपी के उस बयान को भी पूरी तरह गलत बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि रिया गायब हैं और पूछताछ के लिए नहीं आ रही हैं।

बिहार पुलिस से कोई नोटिस नहीं मिला
रिया के वकील ने कहा है कि बिहार डीजीपी का उनके मुवक्किल को लेकर दिया गया बयान गलत है। आज तक उनको बिहार पुलिस से कोई नोटिस या समन नहीं मिला है। साथ ही बिहार पुलिस के पास इस मामले में जांच का कोई अधिकार भी नहीं है। मुंबई पुलिस की ओर से भी ये बात कही गई है कि इस मामले में जांच का कोई अधिकार बिहार की पुलिस को नहीं है।
Recommended Video

रिया को लेकर बिहार डीजीपी ने क्या कहा था
एक दिन पहले बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि एफआईआर में रिया चक्रवर्ती आरोपी हैं। इसीलिए पटना पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जिस दिन हम सबूत जुटा लेंगे उस दिन रिया को जमीन से खोदकर भी निकाल लेंगे चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में छुपी हुई हों। रिया चक्रवर्ती अगर खुद को निर्दोष मानत हैं तो उनको खुद पटना पुलिस के सामने आना चाहिए ना कि ये यह लुका छुपी का खेल करना चाहिए।

सुशांत के पिता ने एफआईआर में लगाए हैं रिया पर कई आरोप
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई में कथित खुदकुशी के करीब डेढ़ महीने बाद बीते हफ्ते उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर कराई है। पटना में सुशांत की गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं रिया के खिलाफ ये एफआईआर की गई है। छह पन्नों की इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और साथ ही उन्होंने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सुशांत के पिता ने कहा है कि रिया ने उनके बेटे को इस स्थिति में पहुंचा दिया कि उसे खुदकुशी करनी पड़ी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर अपना छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था। इस वडियो में उन्होंने कहा था कि मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सच जरूर सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications