पटना एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किए जाने पर BMC ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना एसपी वियन तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर लिया गया है। जिसके बाद से मुंबई पुलिस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि इससे पहले मुंबई आने वाले पटना पुलिस के चार अधिकारियों को क्वारंटाइन नहीं किया गया था। अब इसपर जवाब देते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कहा है कि 'मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों को लेकर जो नियम लागू हुए हैं, उन्हीं के आधार पर विनय तिवारी को क्वारंटाइन किया गया है।'

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बीएमसी ने कहा, 'प्रशासन को कल जानकारी मिली थी कि बिहार पुलिस के अधिकारी आ रहे हैं। वह घरेलू उड़ान से आने वाले यात्री हैं, तो उन्हें 25 मई को घरेलू क्वारंटाइन को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। एक टीम ने उन्हें क्वारंटाइन में छूट के लिए कैसे आवेदन करना है, ये बता दिया है।' इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है, 'उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। ये राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे DGP उनसे बातचीत करेंगे।'
Recommended Video
भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरू से ही महाराष्ट्र सरकार का रवैया शक के घेरे में रहा है, मामले की जांच के लिए बिहार से बड़े ऑफिसर मुंबई आए और उन्हें 15 दिन के लिए क्वारंटाइन कर लिया गया। उन्होंने इस भय से उन्हें क्वारंटाइन किया कि कहीं सत्य सबके सामने न आ जाए।' बिहार में मंत्री संजय झा ने कहा, 'बिहार पुलिस के चार अधिकारी पहले से मुंबई में हैं, वो भी वहां फ्लाइट से ही गए थे लेकिन उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया गया। हमने जांच में तेजी लाने के लिए आईपीएस अधिकारी को भेजा लेकिन जब उन्होंने जांच शुरू कर दी तो उन्हें क्वारंटाइन कर लिया गया।'
बिहार डीजीपी गप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'हम वहां डीजीपी और अन्य अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में बोलने के लिए मेरे पास और कुछ नहीं है।' मुंबई पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है और उसपर आरोप लग रहे हैं कि वह बिहार से आई पुलिस टीम का जांच में सहयोग नहीं कर रही है। बिहार पुलिस के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि चार सदस्यीय टीम को जांच के लिए मुंबई भेजा गया था। टीम ने कई साक्ष्य जुटाए थे। जिसके सुपरविजन के लिए रविवार को पटना से एसपी विनय तिवारी को भेजा गया लेकिन बीएमसी ने उन्हें जबरन क्वारंटाइन कर लिया है।
Patna Superintendent of Police Binay Tiwari has been quarantined as per the present guidelines for domestic arrivals at Mumbai Airport: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) #SushantSinghRajputDeathCase https://t.co/mT8k5BkVUr pic.twitter.com/LI4wiFuxRT
— ANI (@ANI) August 3, 2020












Click it and Unblock the Notifications