सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में सुशांत के कुक ने दिया ये दिया ये बड़ा बयान
सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में रिया चक्रवर्ती पर कसता जा रहा शिकंजा, सुशांत के कुक ने दिया ये बड़ा बयान
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से हर दिन नए रहस्य से पर्दा उठ रहा है। अभी तक मुंबई पुलिस ने लगभग 40 लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ। लेकिन जब से बिहार पुलिस की इस केस में एंट्री हुई और उसने पूछताछ शुरु की तो हर दिन इस केस में नया मोड़ आता दिख रहा है। कुल मिलाकर सुशांत की कथित गर्लफैंड रिया चक्रवर्ती पर कानून का शिकंजा और कसता नजर आ रहा है। अब सुशांत के कुक ने मीडिया में कुछ बड़े खुलासे किए हैं जिसके बाद इस केस में नया मोड़ आ सकता है। जानिए सुशांत कुक ने क्या बयान दिया है ?

कुक ने कहा सुशांत को नहीं था डिप्रेशन
एक निजी चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के कुक अशोक कुमार खासू ने सुशांत की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। जिसमें एक्टर सुशांत के कुक अशोक खासू ने साफ कहा कि उसके सामने सुशांत ने कभी कोई डिप्रेशन की दवाई नहीं ली। उसने कहा कि जब तक मैं सुशांत सर के साथ था, उन्होंने डिप्रेशन की कोई दवाई नहीं ली. जो लोग ये डिप्रेशन वाली बात कह रहे हैं, उन्हीं से पूछना चाहिए कि ये डिप्रेशन कहा से आया।
Recommended Video

कुक ने एक्टर सुशांत के पास काम न होने की बात को बताया गलत
सुशांत के बॉलीवुड करियर को लेकर ये कहा जा रहा है कि उनके पास काम नहीं था और उनसे काम छीन लिया गया लेकिन सुशांत के कुक अशोक के मुताबिक तो सुशांत हमेशा बिजी रहते थे कुक के अनुसार सुशांत के पास काम की कोई कमी नहीं थी। कुक ने बताया कि - सुशांत सर का कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। ऐसा भी नहीं हुआ कि उनके पास कोई काम नहीं था. वो लगातार फिल्में कर रहे थे और उसी में बिजी थे। उन्होंने कहा था कि वे दिल बेचारा के बाद ब्रेक पर थे क्योंकि लगातार काम कर रहे थे।

सुशांत से उसे मिलने से रोका गया
अपने साक्षात्कार में सुशांत के कुक अशोक ने ये भी बताया कि वो सुशांत के यहां वो 2016 से काम कर रहा था इससे पहले वे एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के यहां पर कुक का काम करता था। . लेकिन बीते वर्ष अशोक अपने घर नेपाल छुट्टी लेकर चलगा गया था। नवंबर में लौटने पर उसने सुशांत से मिलने की कोशिश की लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। अशोक ने बताया कि जब भी -मैं जब मिलने गया मेरी मुलाकात नहीं हो पाई। मुझे नीचे से ही बोल दिया गया कि वे बिजी हैं।

रिया चक्रवर्ती इस कुक को भी हटाना चाहती थी
बता दें अशोक सुशांत के काफी करीबी कुक थे। अशोक एक्टर सुशांत की फिल्म शूटिंग के दौरान भी उनके साथ आया करते थे। अशोक ने बताया कि उसके छुट्टी पर जाने के बाद उसका जानने वाला एक्टर सुशांत के घर पर काम कर रहा था लेकिन रिया चक्रवर्ती चाहती थीं कि वो कुक सुशांत का काम छोड़ दे। जिसकी जानकारी उस कुक ने मुझे दी थी लेकिन मैंने कह दिया था कि जब तक सुशांत सर ना कुछ कहे, काम मत छोड़ना।

बिहार पुलिस को सुशांत के इस कुक ने दिया ये बयान
बता दें मुंबई पुलिस के बाद बिहार पुलिस ने सुशांत के इस नए कुक नीरज का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किया है क्योंकि सुशांत की आत्महत्या के समय वो एक्टर के घर पर मौजूद था। उसने ही दरवाजा खटखटाया था दरवाजा न खोलने पर उसने गार्ड की मदद से चाभी वाले को बुलवा कर दरवाजा खुलवाया था। नीरज ने बताया है कि पिछले साल अक्टूबर में सुशांत यूरोप ट्रिप पर गए थे। लेकिन जब वे दीपावली पर वापस आए थे तब से उनकी तबियत थोड़ी खराब थी। उसने बतयाा कि रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत से कीर्ति खरबंदा भी मिलने आया करती थी। सुशांत की दिल्ली वाली बहन भी काफी दिन सुशांत के पास रुक कर गई थीं। मा
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications