रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के दो सदस्यों को ईडी ने भेजा समन, आज होगी पूछताछ

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के दो सदस्यों को ईडी ने समन किया है। इन लोगों से ईडी आज सुशांत मामले में पूछताछ करेगी। तीनों लोगों को समन भेजकर ईडी ने आज ईडी के दफ्तर में पेश होने को कहा है। जानकारी के अनुसार ईडी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को समन भेजा है। इसके अलावा ईडी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी पेश होने को कहा है। बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ को शनिवार को ईडी ने समन किया था, लेकिन वह ईडी के सामने नहीं पहुंचे थे।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case : Rhea Chakraborty से ED की फिर पूछताछ जारी | वनइंडिया हिंदी
    rhea

    यह दूसरी बार है जब ईडी रिया चक्रवर्ती और उनके पिता से पूछताछ करेगी। जबकि रिया के भाई को ईडी ने तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे पूछताछ की गई थी। सूत्रों की मानें तो रिया, उनके भाई और मैनेज श्रुति मोदी से अलग-अलग कमरों में जांच एजेंसी ने मुंबई में पूछताछ की थी। गौरतलब है कि ईडी ने सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए के लेनदेन मामले में केस दर्ज किया है। यह केस रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है।

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती ने गलत तरीके से सुशांत के बैंक खातों से पैसा निकाला था। सूत्रों की मानें तो पैसा सुशांत के खाते से रिया के खातों में ट्रांसफर किया गया था। सूत्र का कहना है कि बैंक खातों से जिस तरह से बड़े ट्रांजैक्शन किए गए थे, वह सामान्य नहीं है, इसी वजह से इन लेनदेन पर सवाल उठ रहा है।

    गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने दो कंपनियों की भी शुरुआत की थी। उन्होंने ये कंपनियां रिया और उनके परिवार के साथ मिलकर शुरू की थी। इन्हीं कंपनियों के लेनदेन की बिहार पुलिस जांच करना चाहती है। हालांकि रिया चक्रवर्ती लगातार यह कह रही हैं कि वह इस मामले में निर्दोष हैं, सच की जीत होगी। रिया ने शनिवार को दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमे एक पानी की बोतल और एक नोट है, जिसमे लिखा हैकि मेरे पास सुशांत की सिर्फ एक ही संपत्ति है, ये पानी की बोतल।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+