सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में खरीदे थे दो फ्लैट, ईडी कर रही जांच

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के कुछ समय पहले मुंबई में खरीदे गए दो फ्लैट ईडी की निगाह में हैं। एक फ्लैट रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के खार में गुलमोहर एवेन्यू में 2018 में लिया था। ईडी ने रिया से उनकी आरटीआर की स्टेटमेंट मांगी है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty Case : Sushant Case में पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं रिया | वनइंडिया हिंदी
    2018 में खरीदा था फ्लैट

    2018 में खरीदा था फ्लैट

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फ्लैट की कीमत तकरीबन 80 लाख रुपए है। रिया ने यह फ्लैट 2018 के मार्च महीने में खरीदा था। हालांकि ये कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती ने यह दोनों फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत से दोस्ती से पहले खरीदे हैं। खार में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। मामले ईडी उनसे जानकारी ले सकती है।

    ईडी दफ्तर में पूछताछ

    ईडी दफ्तर में पूछताछ

    सुशांत राजपूत केस में पूछताछ के लिए शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंची। यहां उनसे पूछताछ हो रही है ईडी ने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। पूछताछ के लिए अभिनेत्री को समन जारी किया गया था। हालांकि रिया ने इससे जुड़ी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की बात कहते हुए पूछताछ टालने का आग्रह किया था। ईड ने रिया के निवेदन को ठुकरा दिया था, जिसके बाद रिया ईडी के ऑफिस पहुंची। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर बेटे के पैसे का इस्तेमाल करने और उसे मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। ईडी ने इस मामले में सुशांत राजपूत के दोस्त सिद्धार्त पिठानी और रिया की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को भी समन किया है।

    सीबीआई ने भी दर्ज किया है केस

    सीबीआई ने भी दर्ज किया है केस

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआइ ने रिया चक्रवर्ती समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद की अगुआई वाली एसआइटी करेगी। इसकी निगरानी डीआइजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। बिहार सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने बुधवार की शाम को सीबीआइ जांच के संबंध में अधिसूचना जारी की थी। सीबीआइ ने दर्ज मामले में रिया चक्रवर्ती उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या भाई शोविक, मैनेजर श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है।

    ये भी पढ़ें-रिया चक्रवर्ती ने ईडी से की अपील, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होने तक ना दर्ज करें बयान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+