सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा की मां का छलका दर्द, कहा- 'सब कुछ फिर से कुरेदा तो दर्द होगा...'

सामने आईं सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मां, कहा- वो बस एक सुशांत के घर गई थी...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब कई एंगल पर घूम रही है। शुरुआत में केस को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था और मुंबई पुलिस ने संजय लीला भंसाली सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, इस केस को सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की आत्महत्या के मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सुशांत की मौत से 6 दिन पहले 8 जून को दिशा सलियन ने आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के केस में दिशा सलियन का नाम आने पर अब दिशा की मां ने सामने आकर बयान दिया है।

'मेरी बेटी वैसी नहीं थी, जैसा आजकल सुनने को मिल रहा है'

'मेरी बेटी वैसी नहीं थी, जैसा आजकल सुनने को मिल रहा है'

दिशा सलियन की मां ने जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरी बेटी की मौत का सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी मामले से कोई संबंध नहीं है। दिशा ने बहुत कम समय के लिए ही सुशांत के साथ काम किया था। मैं अपनी बेटी की मौत के मामले में किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं, लेकिन फिर से उस दर्द का अनुभव नहीं करना चाहती। मेरी बेटी वैसी नहीं थी, जैसा आजकल उसके बारे में न्यूज चैनलों पर सुनने को मिल रहा है।'

'दोनों केस को कैसे जोड़कर देखा जा सकता है'

'दोनों केस को कैसे जोड़कर देखा जा सकता है'

दिशा की मां ने आगे कहा, 'सुशांत की मौत से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता, उसने कभी उसका नाम तक नहीं लिया। हमें नहीं मालूम था कि वो सुशांत की मैनेजर थी। ये बात तो हमें बाद में पता चली। केवल एक बार उसने हमें बताया था कि वो किसी के साथ सुशांत के घर गई थी। महज एक बार उससे मिलने से दोनों केस को कैसे जोड़कर देखा जा सकता है।'

'दिशा ने ऐश्वर्या के साथ भी काम किया'

'दिशा ने ऐश्वर्या के साथ भी काम किया'

अपनी बेटी के बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, 'इससे पहले दिशा ने दो साल तक ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया। ऐश्वर्या की तीन फिल्मों- जज्बा, ऐ दिल है मुश्किल और सरबजीत के समय दिशा ने उनके साथ काम किया। दिशा उस वक्त थोड़ा परेशान थी, जब उसे रणबीर कपूर की शादी को लेकर काम करने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में उसे इस डील से हटा दिया गया।'

Recommended Video

    सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा की मां का छलका दर्द, कहा- 'सब कुछ फिर से कुरेदा तो दर्द होगा
    'भरोसा नहीं होता कि वो खुदकुशी कर सकती है'

    'भरोसा नहीं होता कि वो खुदकुशी कर सकती है'

    दिशा की मां ने आगे बताया, 'वो घर पर ही थी, लेकिन 26 जून को अपना जन्मदिन नहीं पाई। वो हर वक्त काम में ही लगी रहती थी। लॉकडाउन के दौरान काम को लेकर वो थोड़ा परेशान थी, लेकिन मुझे नहीं लगा कि वो किसी तरह के डिप्रेशन में है। जिंदगी के हर पल को वो खुलकर जीती थी और उसे ट्रेवलिंग करना बहुत पसंद था। हमें भरोसा नहीं होता कि वो खुदकुशी कर सकती है। दिशा एक बहादुर लड़की थी। हम तो उसकी शादी के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन पता नहीं अचानक से उसे क्या हुआ।'

    दिशा के साथ अपनी आखिरी बातचीत का जिक्र किया

    दिशा के साथ अपनी आखिरी बातचीत का जिक्र किया

    दिशा के साथ अपनी आखिरी बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, 'उसने मुझसे कहा कि उसके कुछ दोस्त आए हुए हैं और वो उनके लिए खाना बना रही है। मैं उसके दोस्तों पर शक नहीं कर सकती। वो लोग तो स्कूल के दिनों से उसके साथ थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान वो घर पर ही रही। बस एक दिन वो अपने मंगेतर के शो की शूटिंग के लिए गई थी। उस वक्त दिशा काफी खुश थी और जरा भी परेशान नहीं लगी।'

    'मुझे किसी बात का कोई डर नहीं'

    'मुझे किसी बात का कोई डर नहीं'

    दिशा की मां ने किसी तरह की धमकी मिलने की बात से इंकार किया। उन्होंने बताया, 'मुझे किसी बात का कोई डर नहीं है। मैं जानती हूं कि मेरी बेटी अब लौटकर वापस नहीं आएगी। मुझे परवाह नहीं है कि मेरे साथ क्या होता है। मेरे जीवन का अब कोई मकसद नहीं है। दिशा मेरी बेटी ही नहीं, बल्कि मेरा भविष्य थी और अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो मुझे उसकी कोई चिंता भी नहीं है। अब हमारे जीवन में इससे और ज्यादा क्या हो सकता है।'

    'जांच को तैयार, बस हमें परेशान मत करो'

    'जांच को तैयार, बस हमें परेशान मत करो'

    मामले में बिहार पुलिस की जांच को लेकर पूछे गए सवाल पर दिशा की मां ने कहा, 'सबकुछ फिर से कुरेदने पर हमें भी दर्द होता है। मुझे नहीं मालूम कि इस केस में कब तक यही सब चलता रहेगा। हमारी बेटी तो अब वापस नहीं आएगी। अगर उस मामले को फिर से कुरेदने से मेरी बेटी मुझे वापस मिलती तो हम भी जरूर कुछ करते। अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो हम जांच के लिए तैयार हैं। बस हमें परेशान मत करो।'

    क्या है दिशा सलियन खुदकुशी केस का सच

    क्या है दिशा सलियन खुदकुशी केस का सच

    आपको बता दें बिहार पुलिस के पास केस जाने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सलियन मामले को एक साथ जोड़कर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ-साथ दिशा सलियन केस की भी जांच कर सकती है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी ट्वीट करते हुए कहा था कि सुशांत की मौत का सच जानने के लिए दिशा सलियन खुदकुशी केस की जांच करना जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+