जब 'दो-दो धोनी' से मिले रजनीकांत, वीडियो हुआ वायरल
चेन्नई। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने ऊपर बनी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन के सिलसिले में चेन्नई में स्टार कलाकार रजनीकांत से मिले।

इस दौरान एम एस धोनी के साथ फिल्म मे उनका किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत भी थे। रजनीकांत इस फिल्म के बारे में जानने के इच्छुक थे। यह फिल्म तमिल में भी डब होगी।
रजनीकांत ने जब यह फिल्म देखी तो उनको आश्चर्य हुआ कि आखिर कैसे अभिनेता सुशांत सिंह ने धोनी के किरदार को इतनी बखूबी के साथ निभाया है।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रजनीकांत के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो फेसबुक पर डाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रजनीकांतत की पत्नी लथा उनको धोनी की फिल्म के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
धोनी और रजनीकांत के बीच 1.13 मिनट का यह वीडियो उनकी बीच हुई मुलाकात का एक टीजर जैसा ही है। आपको बताते चलें कि धोनी, रजनीकांत के प्रशंसक हैं। धोनी पर बनी यह फिल्म 30 सिंतबर को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications