सुशांत केस: इस बात के लिए रिया के समर्थन में उतरीं स्वरा, बोली- उनके साथ गलत हो रहा
नई दिल्ली। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में अपने मीडिया ट्रायल किए जाने की बात रही है। इसको लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। इस पर स्वरा भास्कर ने रिया का समर्थन किया है। स्वरा ने रिया को लेकर मीडिया में लगाताक चल रही खबरों को लेकर नारागी जताई है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि रिया चक्रवर्ती एक बेहद खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हैं।

स्वरा भास्कर ने क्या कहा
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा- रिया को अजीब तरीके एक खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है। इस ट्रायल की अगुवाई भीड़तंत्र कर रहा है। मैं उम्मीद कर रही हूं माननीय सुप्रीम कोर्ट इस ओर ध्यान देगा और फर्जी खबर बनाने वालों और साजिश भरी कहानियों बनाने वालों पर नकेल कसेगा। कानून को तय करने दीजिए और सही-गलत का फैसला करने दीजिए।

मीडिया तो मुझे मुजरिम तय कर चुकी: रिया
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। रिया ने कहा है कि उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है और ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं, जिसमें उनके चरित्र पर सवाल किए जा रहे हैं। अपनी याचिका में रिया ने कहा है कि मीडिया में तो उनको दोषी घोषित किया जा चुका है। रिया के मुताबिक, उनको लेकर जिस तरह की खबरें मीडिया में चल रही हैं, वो पक्षपातपूर्ण हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि जो हो रहा है, उसने उन्हें दिमागी तौर पर परेशान किया है। उनकी प्राइवेसी का सम्मान हो, अदालत इसको लेकर आदेश दे। रिया ने खुद को राजनीतिक एजेंडे के लिए बलि का बकरा बनाए जाने की भी बात सुप्रीम कोर्ट में कही है।

रिया पर सुशांत के पिता ने लगाए हैं कई आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया कई आरोपों का सामना कर रही हैं। सुशांत के पिता ने 26 जुलाई को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया और उनके परिवार के 3 सदस्यों और 2 मैनेजरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उन्होंने पैसे वसूलने, ब्लैकमेल करने, आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। अपनी शिकायत में सुशांत के पिता ने कहा है कि रिया ने उनके बेटे को इस कदर दिमागी तौर पर परेशान किया कि उसकी जान चली गई।

14 जून को हुई थी सुशांत की मौत
बता दें कि 34 साल के बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिह 14 जून को बांद्र स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। हाल ही में बिहार सरकार की सिफारिश पर मामले की जांच सीबीआई को दी गई है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं ईडी भी मामले में रिया से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications