Sushant Singh Case: ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स ब्यूरो ने दर्ज किया केस
नई
Recommended Video

ईडी ने एनसीबी को लिखा था खत
गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर से मिलने के बाद से ही बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है। कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण सुशांत सिंह की मौत अब रहस्य बन गई है जिस पर से पर्दा उठाने के लिए अब यह केस सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही ईडी को रिया की चैट से ड्रग्स के संकेत मिले जिसके बाद जांच एजेंसी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को खत लिखकर इस मामले की जांच करने को कहा था।

ड्रग्स एंगल को लेकर मुकदमा दर्ज
जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केस में अब ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी हरकत में आ गया है। रिया चक्रवर्ती के अलावा ड्रग्स कनेक्शन की बात उठने के बाद उनके दोस्त भी एनसीबी की रडार में आ गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स एंगल को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

रिया के साथ उनके दोस्त भी रडार पर
सूत्रों के अनुसार ड्रग्स एंगल में अब एनसीबी रिया चक्रवर्ती, शोविक जया शाह, श्रुति मोदी और पुणे के रहने वाले और गोवा में सक्रिय शख्स गौरव आर्या व अन्य लोगों की कुंडली खंगालेगी। NCB डायरेक्टर के आदेश पर दिल्ली में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सुशांत सिंह केस में दिल्ली एनसीबी, मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर ड्रग्स एंगल की जांच करेगी।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में उन-उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनके नाम पहले से ही ईडी की एफआईआर में हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई व कई अन्य लोगें के खिलाफ 20, 22, 27, 28, 29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि एनसीबी ने ये कार्रवाई ईडी का खत मिलने के बाद की है। सूत्रों ने बताया था कि प्रवर्तन निदेशालय से एनसीबी को जो लेटर मिला है उसमें MDMA ड्रग्स (एक्सटेसी टेबलेट ), गांजे और LSD ड्रग्स का नाम लिखा है।

क्या था चैट में?
दरअसल ईडी के हाथ रिया के कुछ Whatsapp चैट लगे हैं। जिसमें जया साहा ने लिखा कि पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे देना है। फिर 40 मिनट लगेगा। ऐसे में अंदाजा लगया जा रहा है कि जिस चार ड्रॉप्स की बात है, वो ड्रग्स है और यहां 'उसे' का मतलब सुशांत है। ऐसे में ईडी ने जया साहा को समन दे दिया है। जल्द ही उनसे ड्रग्स को लेकर पूछताछ की जाएगी।
यह












Click it and Unblock the Notifications