सुशांत सिंह केस: ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती सहित 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ड्रग्स मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील ने मुंबई की सेशंस कोर्ट ने एक्ट्रेस की जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे आज न्यायालय ने खारिज कर दिया है। रिया के अलावा कोर्ट ने उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दिपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इन सभी को सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स से संबंधित केस में गिरफ्तार किया गया है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty की ड्रग्स कनेक्शन में जमानत याचिका खारिज,अभी जेल में ही रहना होगा | वनइंडिया हिंदी
    Sushant Singh case: bail plea of ​​6 accused including Rhea Chakraborty dismissed in drugs case

    रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानविंदे ने बताया कि जब हमें ऑर्डर कॉपी मिल जाएगी तो हम अगले सप्ताह उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 ए के तहत गिरफ्तार किया गया था। रिया के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया कराई। हालांकि, रिया के ऊपर खुद ड्रग्स लेने का आरोप नहीं है।

    अगर रिया मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें दस साल तक की जेल की सजा हो सकती है। मंगलवार रात को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिया ने स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई जमानत याचिका में रिया ने कहा है कि वो निर्दोष हैं और एनसीबी ने झूठे आरोपों के तहत उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था।

    drugs cas

    वहीं, इस मामले में रिया के भाई शौविक और अन्य आरोपी पहले से ही 23 सिंतबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। मंगलवार रात को रिया चक्रवर्ती को एनसीबी के दफ्तर में ही रखा गया और बुधवार को उन्हें भायखला जेल भेज दिया गया था। मुंबई में महिला कैदियों के लिए केवल भायखला जेल ही एकमात्र जेल है। शीना बोरा मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और भीमा-कोरेगांव केस में आरोपी सुधा भारद्वाज भी इसी जेल में बंद हैं।

    यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया को 14 द‍िनों की न्‍यायिक हिरासत, आज रात NCB लॉकअप में, कल जाएंगी जेल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+