रिया का सनसनीखेज खुलासा- सारा अपने हाथों से बनाती थी ड्रग्स की सिगरेट, साथ में बैठकर पीते थे
रिया का खुलासा, मैं और सारा साथ में बैठकर लेते थे ड्रग्स
मुंबई, 7 जून: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में कई लोगों के ड्रग्स लेने की बात कही है। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को दिए अपने बयान में कहा है कि सारा अली खान भी ड्रग्स लेती थीं। सारा अपने हाथों से सिगरेट में ड्रग्स भरती थीं और उन्होंने खुद उनके साथ स्मोक किया है। इसके अलावा सुशांत के परिवार के कई लोगों को भी रिया ने ड्रग्स लेने वाला कहा है।

सारा ने मुझे मारिजुआना ऑफर किया
जी न्यूज ने दावा किया है कि उनके पास शांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले के संबंध में रिया की चार्जशीट है। जिसके आधार पर उन्होंने ये बातें कही हैं। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने एनसीबी को दिए अपने बयान में कह है कि सारा अली खान ने उनको मारिजुआना और वोडका दिया था।

रिया ने सारा को लेकर कही कई बातें
रिया ने सारा के साथ जून 2017 में हुई बातचीत की जानकारी एनसीबी को दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि है कि सारा अली खान मारिजुआना रोल्स बनाती थीं और फिर हम साथ में मार्जुआना ज्वॉइंट पीते थे। रिया ने कई बार सारा के साथ स्मोक करने की बात कही है। दोनों की चैट में वोडका और ड्रग्स के बारे में बातचीत भी है।

सुशांत की बहन भी लेती थी ड्रग्स
रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में रिया ने सुशांत के परिवार का भी नाम लिया है। उन्होंने कहा है कि सुशांत के साथ उसके जीजा और दीदी भी ड्रग्स लेतेथे। रिया ने सुशांत की बहन के कुछ मैसेज दिखाते हुए एनसीबी के सामने दावा किया कि साथ में ही बैठकर सब ड्रग्स की सिगरेट पीते थे।

रिया मामले में जेल में रह चुकीं
बता दें कि बीते साल सारा अली खान से भी एनसीबी इस मामले में पूछताथ कर चुकी है। वहीं रिया जेल में रह चुकी हैं और जमानत पर हैं। ये मामला सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ था। सुशांत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा फ्लैट में मृत पाए गए थे। इसके बाद सामने आया था कि सुशांत ड्रग्स लेने के आदी थे। इसके बाद एनसीबी ने मामले की जांच शुरू की थी। सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications