सुशांत के पिता पर बयान देकर फंसे संजय राउत, मिला लीगल नोटिस

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में सुशांत के परिवार को लेकर शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने एक बयान दिया था। जिस पर उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुशांत के चचेरे भाई और बिहार में बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर सुशांत का परिवार उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगा।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Sanjay Raut के खिलाफ Patna में FIR दर्ज, मिला Legal Notice | वनइंडिया हिंदी
    क्या था बयान?

    क्या था बयान?

    दरअसल सुशांत केस पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता केके सिंह पटना में रहते थे। उनका दूसरा विवाह सुशांत को स्वीकार नहीं था, जिस वजह से पिता से उनका भावनात्मक संबंध नहीं रह गया यानी पिता से उनके संबंध अच्छे नहीं थे। इस पर सुशांत के परिवार ने आपत्ति जताई है। साथ ही उनके भाई नीरज सिंह ने संजय राउत को लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें 48 घंटे के अंदर माफी मांगने की बात कही गई है, नहीं तो संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

    क्या कहा संजय राउत ने?

    क्या कहा संजय राउत ने?

    नोटिस मिलने के बाद संजय राउत बैकफुट पर नजर आए। पहले तो वो लगातार सुशांत के परिवार पर सवाल खडे़ कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर विचार की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर हमारी ओर से कोई गलती हुई है, तो हम उस पर विचार करेंगे। मैंने अब तक जो भी कहा वो जानकारी पर आधारित था। सुशांत का परिवार भी जानकारी के आधार पर ही बोल रहा है।

    सीबीआई जांच का भी विरोध

    सीबीआई जांच का भी विरोध

    सुशांत सुसाइड केस को दो महीने का वक्त हो गया है, लेकिन मुंबई पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर करवाई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस ने जांच तो शुरू की लेकिन उन्हें मुंबई में कोई सहयोग नहीं मिला। जिस वजह से बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। केंद्र सरकार ने जैसे ही जांच की मंजूरी दी, वैसे ही महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच का विरोध कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+