बिहार के डीजीपी को रिया चक्रवर्ती का जवाब- मेरी औकात ये है कि मैं सुशांत से....
नई दिल्ली: एक ओर सीबीआई की टीम सुशांत सुसाइड केस से पर्दा हटाने में जुटी है, तो वहीं दूसरी ओर दो महीने बाद इस केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती कैमरे के सामने आईं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रिया ने सुशांत को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के औकात वाले बयान पर पलटवार किया। इस इंटरव्यू में कही गई कई बातों पर सुशांत के परिवार वाले और फैन्स सवाल उठा रहे हैं।
Recommended Video

क्या था डीजीपी का बयान?
सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई गई लेकिन उसे सहयोग नहीं मिला। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। जिसको लेकर रिया ने अपने वकील के जरिए नीतीश कुमार पर कई सवाल दागे थे। इस पर बिहार के डीजीपी ने कहा था कि रिया की इतनी औकात नहीं कि वो सीएम नीतीश से सवाल करें। हालांकि बाद में उन्होंने इस बयान के लिए माफी भी मांगी थी। डीजीपी के मुताबिक यहां औकात का तात्पर्य 'कद' से था। उनकी रिया से कोई निजी दुश्मनी नहीं है।

रिया ने किया पलटवार
रिया ने इंटरव्यू में सुशांत और उनके परिवार को लेकर कई बातें कहीं। इस बीच उन्होंने इशारों ही इशारों में डीजीपी गुप्तेश्वर को भी जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि 'किसी ने मुझे कहा कि मेरी औकात क्या है, मेरी औकात ये है कि मैं सुशांत से प्यार करती हूं। रिया ने आगे कहा कि किसी ने मुझे विषकन्या कहा, किसी ने कहा कि मैं ब्लैक मैजिक करती हूं, क्यों? क्योंकि मेरा पार्टनर मानसिक रूप से बीमार था और मैं उसे डॉक्टर के पास ले गई इसलिए।

8 जून को रिया ने छोड़ा था सुशांत का घर
आपको बता दें कि सुशांत ने सबसे पहले अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे को प्रपोज किया था। कई सालों बाद कुछ निजी वजहों से दोनों में दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद सुशांत से रिया की करीबियां बढ़ीं और दोनों लीव इन रिलेशन में रहने लगे। फिर 8 जून को रिया-सुशांत में कुछ बहस हुई और रिया ने घर छोड़ दिया। इसके बाद 14 जून को बांद्रा स्थित उसी घर में सुशांत का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था।

प्लेन में सुशांत को लगता था डर?
इंटरव्यू में रिया ने बताया कि सुशांत को क्लस्ट्रोफोबिया था। जिस वजह से उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता था। यही वजह थी कि एक यूरोप ट्रिप के लिए फ्लाइट में बैठने से पहले एक खास तरह की दवाई खाई थी। इससे पहले सुशांत की मौत के तुरंत बाद रिया ने दावा किया था कि सुशांत डिप्रेशन में थे, जिस वजह से उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। पिछले दावे की तरह रिया के फ्लाइट वाले दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं।

रिया के दावे पर भड़कीं अंकिता
रिया के इस दावे से अंकिता लोखंडे भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तुरंत एक वीडियो जारी किया, जिसमें सुशांत फ्लाइट के कॉकपिट में बैठे नजर आ रहे हैं। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा कि क्या यही है क्लस्ट्रोफोबिया? तुम हमेशा से उड़ना चाहते थे और तुमने यह किया भी। इस वीडियो के बाद से रिया फिर से सुशांत के फैन्स के निशाने पर आ गई हैं। साथ ही अब उनका ये भी दावा झूठा लगने लगा है। सुशांत के फैन्स सवाल खड़े कर हैं कि जब सुशांत को फ्लाइट में डर लगता था तो वो कॉकपिट में क्या कर रहे।












Click it and Unblock the Notifications