सुशांत केस: सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार का जवाब दाखिल, कहा- जांच हमारे अधिकार क्षेत्र में

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस की जांच को लेकर विवाद जारी है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद महाराष्ट्र सरकार और बिहार सरकार से जवाब मांगा गया था। जिस पर गुरुवार को बिहार सरकार ने विस्तृत जवाब दाखिल किया। साथ ही बिहार पुलिस की जांच और कार्रवाई को सही बताया है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने बिहार पुलिस की जांच और सीबीआई की सिफारिश पर सवाल उठाए थे।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Bihar Government ने Supreme Court में बताया, क्यों दर्ज की FIR | वनइंडिया हिंदी
    एसपी के क्वांरटीन का भी मुद्दा उठा

    एसपी के क्वांरटीन का भी मुद्दा उठा

    बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा कि ये पूरा केस उनके अधिकार क्षेत्र में है। पटना के एसपी मामले में जांच के लिए 2 अगस्त को मुंबई गए थे, लेकिन उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही उन्हें जांच की अनुमति भी नहीं दी गई। इस दौरान बिहार के पुलिस महानिरीक्षक ने मुंबई के अधिकारियों से विनय तिवारी को क्वारंटीन से हटाने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

    रिया ने भी लिखित याचिका दी

    रिया ने भी लिखित याचिका दी

    वहीं रिया चक्रवर्ती भी पहले सीबीआई जांच को रोकने और केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी। जिस पर गुरुवार को उनके वकील ने कोर्ट के समझ रिया की ओर से लिखित याचिका दायर की है। आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में रिया शक के घेरे में हैं। सुशांत राजपूत के अकाउंट में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।

    क्या चाहती हैं रिया?

    क्या चाहती हैं रिया?

    इससे पहले मंगलवार को भी इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई थी। उस दौरान रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान से जज ने पूछा कि आपने खुद याचिका में कहा कि आप सीबीआई जांच चाहते हैं। क्या यह सही है? दीवान ने कहा, 'हां, लेकिन हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं। जिस तरह से जांच सीबीआई को दी गई, उस पर हमें शक है। पहले मामला मुंबई पुलिस को दिया जाए। फिर बाद में तय हो। रिया के वकील श्याम दीवान ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में यह आरोप भी लगाया कि सुशांत के पिता केके सिंह अपने प्रभावशाली रिश्तेदारों का इस्तेमाल करके केस को प्रभावित करने की कोशिश कर कर रहे हैं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+