चीनी कंपनियों पर रामदेव का हमला, सोलर सेक्टर में उतरकर हर घर को करेंगे रौशन

नई दिल्ली फूड सेक्टर में देशी और विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के बाद अब बाबा रामदेव की आयुर्वेद कंपनी पतंजलि इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर में उतरने की तैयारी में जुट गई है। योगगुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि सबसे पहले सलर सेक्टर पर धावा बोलना चाहती है। जल्दी ही पतंजलि सोलर एनर्जी से संचालित उपकरणों का उत्पादन करेगी।

 Surya Namaskar is the new biz mantra: Patanjali moves from traditional niche to a futuristic segment

आपको बता दें कि सोलर सेक्टर में उतरने के लिए पतंजलि ने 100 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। कुछ ही महीनों में पतंजलि की फैक्ट्री ग्रेटर नोएडा में बनकर तैयार हो जाएगी। कंपनी ने एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि स्वदेशी आंदोलन के साथ कंपनी सोलर सेक्टर में उतरेगी। आपको बता दें कि सोलर सेक्टर के उपकरणों पर अब तक चीन का दबदबा है।

बाबा रामदेव ने अब इस सेक्टर में घुसकर चीन पर हमला बोला है। रामदेव के मुताबिक वो चाहते हैं कि देश के हर घर तक सोलर एनर्जी की मदद से रौशनी पहुंचे। इसलिए उन्होंने इस सेक्टर मे प्रवेश की तैयारी कर ली है। सबसे खास बात की पतंजलि को इस नए क्षेत्र में अपने उत्पादों से काफी मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+