खुलासा: JNU की 53 फीसदी छात्राओं को होना पड़ा है यौन उत्‍पीड़न का शिकार

JNU
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश के प्रतिष्ठित विश्‍वविद्यालय जेएनयू (JNU) के कैंपस में अभी कुछ ही माह पूर्व एक तरफा प्‍यार को लेकर लड़की पर जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आयी थी। इस घटना में जेएनयू जैसे जाने-माने विश्‍वविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था। इन्‍हीं सबके मद्देनजर जेएनयू प्रशासन ने कैंपस में महिला सुरक्षा और छात्रों के नजरिये को जानने के लिये एक ऑनलाइन सर्वे कराया जिसमें कई चौकाने वाले तथ्‍य सामने आये।

इस ऑनलाइन सर्वे के माध्‍यम से 53 फीसदी छात्राओं ने माना कि उनको कभी ना कभी यौन शोषण का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं 21 फीसदी छात्राओं ने माना कि उनके रिलेशनशिप में गाली-गलौच होती है।
सर्वे में यह भी सामने आया कि 31 जुलाई को जेएनयू कैंपस में हुई घटना का भी गहरा असर हुआ है। कुल 96 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बताया कि 31 जुलाई की घटना आज भी उनके जेहन में जिंदा है, जो अभी भी उनको डराती है।

साथ ही 42 फीसदी लड़कियों और 62 फीसदी लड़कों को लगता है कि इस घटना के बाद भविष्य में लड़के और लड़कियों के आपसी संबंधों पर जरूर असर पड़ेगा। उल्‍लेखनीय है कि जेएनयू प्रशासन द्वारा कराये गये इस जेएनयू प्रशासन द्वारा कराये गये इस ऑनलाइन सर्वे में कुल 528 छात्र-छात्राओं ने हिस्‍सा लिया। जिनमें ज्यादातर संख्या रिसर्च स्कॉलर छात्र-छात्राओं की रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+