सर्वे: महाराष्ट्र में बीजेपी को 2019 से बड़ी जीत, 3 और सीटें आ जाएंगी खाते में

नई दिल्ली, 29 जुलाई: 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था। नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री लगातार दूसरी बार शानदार वापसी की थी। देश में बेरोजगारी, महंगाई, अग्नीवीर समेत कई मुद्दों पर विरोध का समान करना पड़ा रहा है। अगर बात महाराष्ट्र की करें तो हाल ही में काफी सियासी उठापटक देखने को मिली थी। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल था कि अगर आज चुनाव होते हैं तो क्या बीजेपी राज्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी?

Desh Ki Awaaz survey India TV Matterize maharashtra bjp shiv sena ncp modi

इंडिया टीवी-मैटराइज द्वारा कराए गए एक सर्वे के मुताबिक, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बीजेपी को महाराष्ट्र में काफी फायदा होने वाला है। 2019 के लोकसभ चुनावों में मोदी के नाम पर जहां 28 फीसदी लोगों ने वोट दिया था, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 35 फीसदी होगी। उद्धव ठाकरे को बड़ा नुकसान होने वाला है और उनकी पार्टी का वोट शेयर 17 से 7 फीसदी पर आ जाएगा। वहीं, उद्धव का साथ छोड़ चुके शिंदे का गुट 16 फीसदी लोगों की पसंद है।

सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो पवार की पार्टी 16 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी वोट पा सकती है। वहीं, राहुल की कांग्रेस 16 फीसदी से घटकर 12 फीसदी पर आ सकती है।आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से 26 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनावों में बीजेपी को 23 सीटें मिली थीं।

वहीं, शिवसेना के अलग होने के बाद उद्धव ठाकरे को आज चुनाव होने पर सिर्फ 3 सीटें जबकि एकनाथ शिंदे के गुट को 11 सीटें मिल सकती हैं। आज चुनाव हुए तो शरद पवार की एनसीपी 6 सीटें जीत सकती है, जबकि 2019 में उसे 4 सीटें मिली थीं। वहीं, राहुल के नेतृत्व वाली कांग्रेस का वोट शेयर भले ही गिर रहा हो, लेकिन वह 2 सीटें जीत सकती है जबकि 2019 में सिर्फ 1 सीट जीती थी।

शिवसेना की फूट का फायदा किस पार्टी को सबसे अधिक होगा? तो सर्वे के नतीजों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी को 48 फीसदी, शरद पवार को 21 फीसदी, राहुल गांधी को 17 फीसदी और राज ठाकरे को 14 फीसदी फायदा होगा। इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे देश के अलग-अलग इलाकों में 11 जुलाई से 24 जुलाई के बीच किया गया है।इस सर्वे में कुल मिलाकर 34 हजार लोगों को शामिल किया गया जिनमें से 20 हजार पुरुष और 15 हजार महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+