सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बोले नायडू, पीएम मोदी के हाथ में देश बिल्कुल सेफ
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी द्वारा लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के नजदीक आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को मार गिराने के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार हर वो कदम उठाएगी जो देश की सुरक्षा के लिए जरूरी होगा।
नायडू ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि किसी तरह की आतंकी गतिविधि नजरअंदाज नहीं की जाएगी।
नायडू ने कहा कि उरी आतंकी हमले के बाद ही पीएम मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि इसका करारा जवाब दिया जाएगा और वो किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications