हर रोज तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 18930 केस आए सामने, 35 की मौत
नई दिल्ली, 07 जुलाई। देश में कोरोना के हर रोज नए मामले बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले देश में बढ़े हैं उसने एक बार फिर से लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18930 नए मामले सामने आए हैं जबकि 14650 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से देश में 35 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो संख्या 119457 पहुंच गई है। बड़ी चिंता की बात यह है कि दैनिक पॉजिटिविटी दर में भी बढ़ोत्तरी हर रोज हो रही है। देश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 4.32 फीसदी पहुंच गई है।

Recommended Video
पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 4245 की बढ़ोत्तरी हुई है। देश में कोरोना अभी तक 525305 लोगों की जान ले चुका है। देश में कोरोना से पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। आईसीएमआर के अनुसार 6 जुलाई को 865343689 सैंपल की जांच की गई। दिल्ली में कोरोना के 600 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना के अभी तक 1938648 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि दिल्ली में कोरोना 26276 लोगों की जान ले चुका है। दिल्ली में कोरोना के मरीजों के लिए 9494 बेड का इंतजाम जिला अस्पताल में किया गया है, जिसमे से सिर्फ 149 बेड पर ही कोरोना के मरीज हैं।












Click it and Unblock the Notifications